सोमवार को भारत में मोबाइल नेटवर्क यूजर्स को लंबे समय तक नेटवर्क दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुरुआत सबसे ज्यादा एयरटेल के साथ हुई, फिर कुछ हद तक जियो और वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
एयरटेल ने दी सफाई
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके स्वीकार किया कि कई यूजर्स को कॉल करने और मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। शुरुआत में समस्या दिल्ली-NCR में दिखी, फिर धीरे-धीरे मुंबई और बेंगलुरु तक पहुंच गई और थोड़े समय में पूरे देश में फैल गई।
एयरटेल ने कहा हमारे दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स पिछले एक घंटे से कॉलिंग में दिक्कत का सामना कर रहे हैं। समस्या का बड़ा हिस्सा हल कर लिया गया है और हमारी इंजीनियरिंग टीम पूरी तरह से इसे जल्द ठीक करने पर काम कर रही है। हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।”
कितना असर
टेक्निकल गड़बड़ियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के मुताबिक, सोमवार शाम लगभग 4:32 बजे एयरटेल आउटेज की 3,600 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि सामान्य समय में ये संख्या 15 से भी कम रहती है। शाम 6 बजे तक शिकायतों की संख्या घटकर 1,000 से कम हो गई।
जियो और वोडाफोन-आइडिया यूजर्स की शिकायतें भी सामान्य से ज्यादा थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनमें भी कमी आई।
इन इलाकों पर पड़ा असर
Downdetector के आउटेज मैप के मुताबिक, चंडीगढ़, अहमदाबाद, गुवाहाटी और मदुरै जैसे शहरों में भी नेटवर्क समस्या ज्यादा रही। मध्य भारत के कई शहरों से भी काफी शिकायतें आईं।
सर्वर डाउन पर यूजर्स का रीएक्शन
एक यूजर ने लिखा- एयरलेट की सेवाएं पूरी तरह डाउन हैं। न कॉल हो रही है, न मैसेज जा रहे हैं। जल्दी ही इसे हल करें और बताएं कि नेटवर्क कब तक ठीक होगा।
एक अन्य यूजर ने लिखा- अगर आप एयरटेल यूजर हैं और कॉल नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराइए मत। यह बड़ी आउटेज है। कई जगह नेटवर्क कनेक्टिविटी में समस्या है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
4 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
6 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
9 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines