Airtel launches new mobile plan: भारती एयरटेल ने एक नया मोबाइल प्रीपेड प्लान पेश किया है जो कॉम्पलीमेंट्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड 5जी डेटा के साथ आता है। यह प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी और सीरीज देखने के साथ-साथ हाई स्पीड डेटा की तलाश कर रहे हैं। कंपनी ने इस प्लान को देशभर के सभी एयरटेल यूजर्स के लिए पेश की है।
एयरटेल ने पेश किया नया प्रीपेड प्लान
टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान में 1499 रुपये की नई पेशकश पेश की है। इस प्लान की घोषणा के बारे में कंपनी ने पहले कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी। यानी टेलीकॉम ऑपरेटर ने 1499 रुपये वाले प्लान को चुपचाप वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर अपनी लिस्टिंग में नया प्लान जोड़ दिया है। आइए एयरटेल के 1499 रुपये के प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
एयरटेल के 1499 रुपये वाले प्लान में क्या है खास?
एयरटेल का लेटेस्ट 1,499 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान में रोजाना 3 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा प्रदान करता है। इसके साथ आपको इस प्लान में प्रति दिन 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिन है।
1,499 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान की सबसे खास बात ये है कि इसमें ग्राहकों को नेटफ्लिक्स का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इतना ही इस प्लान में अपोलो 24|7 सर्कल सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का एक्सेस भी शामिल है।
ये भी पढ़ेंः Whatsapp auto-reply Feature: चैटिंग करने वालों के लिए गुड न्यूज, बिना फोन टच किए करें रिप्लाई
आपको बता दें कि, भारत में नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन की स्टैंडअलोन लागत 199 रुपये है, जो एयरटेल आपको इस प्लान में मुफ्त में दे रहा है। यानी वैसे ग्राहक जो मूवी देखने, वेब सीरीज देखने सहित अन्य ओटीटी शो देखना पसंद करते हैं उनके लिए यह प्लान बेस्ट हो सकता है।
जियो का 1,499 रुपये वाला प्लान
एयरटेल की प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो के पास दो प्रीपेड प्लान हैं जिनमें सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसमें एक 1,099 रुपये वाला प्लान है, जिसमें यूजर्स को रोजाना 2GB (5G) डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। जियो का दूसरा प्लान 1,499 रुपये का है। इसमें ग्राहकों को असीमित 5G इंटरनेट का लाभ मिलता है, वह भी 84 दिनों की वैधता के साथ। इन दोनों प्लान में नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन का लाभ शामिल है। इसके अलावा इस प्लान में कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=TgyHgkzwOt0
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
8 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
11 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
12 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
15 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines