Free JioHotstar Subscription: बीते कुछ दिनों से JioHotstar काफी चर्चा में रहा है, जो Jio और डिज्नी के मर्जर के बाद तैयार किया गया नया OTT प्लेटफॉर्म है। आपको बता दें कि इस नए प्लेटफॉर्म पर कस्टमर्स जियो सिनेमा, स्टार प्लस, कलर्स और हॉटस्टार के कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं। भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने कस्टमर्स को अलग-अलग प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके साथ यूजर्स बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए प्रीमियम कंटेंट जैसे फिल्में, टीवी शो देख सकते हैं। यहां हम एयरटेल के प्लान के बारे में जानेंगे।
एयरटेल प्रीपेड प्लान्स
एयरटेल अपने कस्टमर्स के लिए 3 प्रीपेड प्लान है, जिनकी कीमत 398 रुपये से शुरू होकर 3,999 रुपये तक जा रही है। यहां हम इन प्लान्स के बारे में जानेंगे।
प्लान
वैलिडिटी
JioHotstar सब्सक्रिप्शन अवधि
डेटा
कॉल और SMS
अतिरिक्त लाभ
₹3,999
365 दिन
12 महीने
प्रतिदिन 2.5GB (4G)
अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस
एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले, अपोलो 24
₹1,029
90 दिन
3 महीने
प्रतिदिन 2GB (4G)
अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस
रिवार्ड्समिनी, अपोलो 24
₹398
28 दिन
1 महीना
प्रतिदिन 2GB (4G)
अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस
हैलो ट्यून्स
एयरटेल पोस्टपेड प्लान्स
प्रीपेड प्लान के साथ-साथ कंपनी यूजर्स के लिए पोस्टपेड प्लान लाती है, इस लिस्ट में 3 प्लान शामिल हैं। इनकी कीमत 599 रुपये से शुरू होकर 1199 रुपये तक है। इन प्लान्स के साथ भी JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है।
प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के अलावा कंपनी के ब्रॉडबैंड प्लान्स में भी JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिनकी कीमत 999 रुपये से शुरू होकर 3,999 रुपये तक जाती है। इन प्लान्स में एयरटेल यूजर को हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रीमियम ओटीटी कंटेंट मिलता है। यहां हम इन प्लान्स को लिस्ट कर रहे हैं।