हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jio, Airtel और Vi के सबसे सस्ते Monthly Prepaid Plans, देखें कहां मिल रहा है ज्यादा बेनिफिट?  

Airtel-Jio-Vi New Monthly Prepaid Plans: टैरिफ में बढ़ोतरी होने के बाद कौन-सी कंपनी का Monthly Prepaid Plans सबसे सस्ता होगा? क्या आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं? चलिए सबकी के बारे में जानें

विज्ञापन

Airtel-Jio-Vi New Monthly Prepaid Plans: हाल ही में भारत की तीन बड़ी दूरसंचार कंपनियों ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के लिए टैरिफ में बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिसमें एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया शमिल हैं। नई दरें, जो पिछले प्लान्स से 25% तक ज्यादा हैं कल यानी 3 जुलाई से लागू हो जाएंगी जबकि VI प्लान 4 जुलाई से महंगे होंगे। इस बढ़ोतरी के बाद कहीं न कहीं आपके मन में भी ये सवाल चल रहा होगा कि कौन सा सर्विस प्रोवाइडर उन्हें सबसे सस्ते Monthly Prepaid Plans ऑफर कर रहा है। कहां वे कम पैसों में ज्यादा बेनिफिट ले सकते हैं। चलिए आज हम आपको इन सभी प्लान्स के बारे में विस्तार से बताएंगे…

Jio का 199 रुपये का प्रीपेड प्लान

जियो के नए मंथली प्रीपेड प्लान की कीमत 189 रुपये है, जो पिछले 155 रुपये के प्लान से 34 रुपये ज्यादा है। इस प्लान में 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस और पूरे महीने के लिए 2GB 4G डेटा मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो घर पर हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर डिपेंड हैं और उन्हें ज्यादा मोबाइल डेटा की जरूरत होती है। अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट इसे दोस्तों और परिवार के साथ जुड़े रहने के लिए एक बेस्ट प्लान बना देता है।

ये भी पढ़ें : Apple से दो महीने पहले Google मारेगा बाजी! 1 या 2 नहीं कई प्रोडक्ट्स करेगा Launch

Airtel का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल ने भी अपनी कीमतों में बदलाव किया है, अब सबसे सस्ता मंथली प्रीपेड प्लान की कीमत 179 रुपये से बढ़कर 199 रुपये हो गई है। यह प्लान जियो के प्लान की तरह ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB 4G डेटा ऑफर करता है। हालांकि, इसमें आपको हर दिन 100 SMS करने की सुविधा मिल रही है, जो उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है जो अक्सर टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए भी बेहतरीन है जो अपने सिम कार्ड का इस्तेमाल प्राइमरी डेटा के बजाय कॉल और मैसेजिंग के लिए करते हैं।

VI का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया (VI) ने भी अपने सबसे किफायती मंथली प्रीपेड प्लान की कीमत 199 रुपये तय है। हालांकि बहुत से यूजर उम्मीद कर रहे थे कि VI उनके लिए कुछ खास ऑफर या सस्ता प्लान ला सकता है लेकिन मौजूदा प्लान को देखकर तो ऐसा नहीं लगता। यहां तक की इस प्लान में आपको बेनिफिट भी जियो जैसे मिल रहे हैं, जिसमें 28 दिनों के लिए 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और पूरी अवधि के लिए 300 SMS मिलते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो अपने सेकंड सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें