हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Airtel, Jio और Vi की उड़ी नींद! बीएसएनएल लाया 50 रुपये से कम में 3 धांसू प्लान, जानिए

विज्ञापन
BSNL Postpaid Plan

BSNL Best Plan under Rs 50: भारत में कई दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां हैं। इनमें एयरटेल (Airtel), जियो (Jio) और वोडाफोन-आईडिया (Vodafone-Idea) तीन प्रमुख प्राइवेट कंपनियां शामिल हैं। बात करें सरकारी टेलीकॉम कंपनी की तो इनमें बीएसएनएल (BSNL) और एमटीएनएल (MTNL) का नाम चर्चित है।

दोनों सरकारी कंपनियां कम कीमत में बेहतरीन सुविधा के साथ आने वाले प्लानों को पेश करती हैं। इनके कई प्लान इतने सस्ते होते हैं कि अन्य कंपनियों के पसीने छुट सकते हैं। वहीं, आज हम आपको बीएसएनएल के उन प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 50 रुपये से कम कीमत में आते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

और पढ़िए – Smartphone Using Tips: कहीं आप तो नहीं करते फोन को यूज करते समय ये 3 गलतियां?

BSNL Rs 24 Plan

बीएसएनएल की ओर से 50 रुपये से कम में एक प्लान 24 रुपये का दिया जाता है। ये एक स्पेशल टैरिफ वाउचर प्लान है जो सिम एक्टीव रखने के लिए बेस्ट है। इस प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा वॉइस कॉलिंग की सुविधा के लिए 20 पैसे प्रति मिनट के चार्ज के साथ एसटीडी और लोकल कॉल शामिल है।

विज्ञापन

BSNL Rs 29 Plan

इसके अलावा बीएसएनएल अपने यूजर्स को 29 रुपये की कीमत में एक प्लान ऑफर करता है। ये प्लान भी डुअल सिम यूजर्स के लिए बेस्ट है। अगर आपको अचानक से कुछ दिन के लिए रिचार्ज और डेटा की जरूरत पड़ जाती है तो आपके काम आ सकता है। 29 रुपये में ये प्लान 5 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 1GB डेटा की सुविधा मिलती है।

और पढ़िए – Redmi 12C और Redmi Note 12 पर बंपर छूट! सिर्फ इतने रुपये में खरीद सकेंगे फोन

BSNL Rs 49 Plan

बीएसएनएल का तीसरा प्लान 49 रुपये का आता है। इस प्लान में 20 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें यूजर्स को लोकल और एसटीडी के लिए 100 वॉइस कॉलिंग मिनट की सुविधा मिलती है। इसमें ग्राहकों को 20 दिनों तक 1GB डेटा का फायदा मिलता हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola