Airtel Cheapest Plans: देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों में एयरटेल का नाम दूसरे नंबर पर आता है। ये कंपनी अपने ग्राहकों को कई खास प्लान पेश करती रहती है। इनमें कई प्लान ऐसे होते हैं जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान पेश करती है जो अलग-अलग कीमत और बेनिफिट्स के साथ है।
अगर आप एक प्रीपेड प्लान यूजर हैं और कई प्लानों को ट्राई कर चुके हैं या फिर करना चाहते हैं तो आप टॉपअप यानी टॉकटाइम प्लान को अपना सकते हैं। आइए आपको एयरेटल के कुछ टॉकटाइम प्लान के बारे में बताते हैं।
10 रुपये का है सबसे सस्ता प्लान
एयरटेल कई प्रीपेड प्लान और टॉकटाइम प्लान पेश करता है। इसमें सबसे कम कीमत का रिचार्ज 10 रुपये में आता है। इसका मतलब ये है कि आप अपने फोन को सिर्फ 10 रुपये में भी रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यूजर को स्टैंडर्ड चार्ज देना होता है।
एयरटेल के अन्य टॉकटाइम प्लान
10 रुपये के अलावा एयरटेल अपने ग्राहकों को 20 रुपये का प्लान भी देता है जिसमें 14.95 रुपये का टॉकटाइम दिया जाता है। वहीं, 100 रुपये में 81.75 रुपये का टॉकटाइम, 5000 रुपये में 4237.29 रुपये का टॉकटाइम दिया जाता है।
Airtel Smart Recharge
एयरटेल अपने ग्राहकों को स्मार्ट रिचार्ज भी देती है। इसकी वैधता 28 दिनों की होती है जो 99 रुपये के टॉकटाइम के साथ आता है। इस प्लान की कीमत 99 रुपये है जिसमें फुल टॉकटाइम दिया जाता है। इसमें STD SMS के लिए 1.5 रुपये और लोकल SMS के लिए 1 रुपये का चार्ज लगेगा। इसमें यूजर्स को 200MB डेटा का बेनिफिट भी मिलता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
29 mins agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
4 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
17 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
22 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines