Airtel Cheapest Recharge Plan: टेलीकॉम की दुनिया में कई तरह के रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग कीमत और खासियत के साथ होतो हैं। इनमें कुछ रिचार्ज प्लान ऐसे भी शामिल हैं जिन्हें अपनाकर साल भर की छुट्टी पाई जा सकती है। सभी टेलीकॉम कंपनी एक दूसरे को टक्कर देने के लिए अलग-अलग कीमत में बेनिफिट्स का फायदा देते हैं। इनमें कुछ प्लान ऐसे होते हैं जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप साल भर बेफिक्र हो सकते हैं। कॉलिंग से डेटा से लेकर अन्य फायदे का मजा आप सस्ते में उठा सकते हैं, आइए सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कम कीमत में ज्यादा मजा!
आप जब रिचार्ज प्लान लेने की सोचते हैं तो सबसे पहले आप किस तरह का प्लान देखना पसंद करेंगे? जाहिर है कि अगर कॉलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए पहली पसंद अधिक कॉलिंग बेनिफिट वाले प्लान होंगे। ठीक वैसे ही जैसे एक डेटा यूजर्स के लिए अधिक डेटा वाला प्लान अपनाना पहली पसंद हो सकती है। रोजाना डेटा का फायदा मिले, जिसमें अधिक जीबी भी मिले ऐसे प्लान को हम आमतौर पर पसंद करते हैं। मगर लंबी वैधता के साथ कॉलिंग, एसएमएस और डेटा का लाभ मिल जाए तो किसी भी यूजर के लिए इस प्लान को अपनाना किफायती हो सकता है।
लंबी वैधता के साथ ढेरों बेनिफिट्स
दरअसल, आज हम आपके लिए लंबी वैधता वाला एक रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं। एयरटेल की ओर से 2000 रुपये से कम कीमत में 1 साल यानी 365 दिनों की वैधता वाला प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 1799 रुपये हैं लेकिन मिलने बेनिफिट्स काफी सारे हैं।
Airtel Rs 1799 Plan Benefits
एयरटेल की ओर से 1799 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। ये 365 दिनों तक की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 24जीबी डेटा और 3600 SMS का फायदा मिलता है। इतना ही नहीं, रिचार्ज के साथ यूजर्स को अन्य बेनिफिट्स भी मिलते हैं जैसे- 3 साल के लिए अपोलो 24-7 सर्कल का सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक का बेनिफिट मिलता है।
अगर आप कॉलिंग और एसएमएस का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके लिए एक किफायती लंबी वैधता वाला रिचार्ज प्लान हो सकता है। जबकि, रोजाना 1.5 GB, 2GB या 3GB डेटा बेनिफिट के लिए इसे प्लान को अपनाना सही नहीं रहेगा। इसमें साल भर के लिए कुल 24GB डेटा का फायदा मिलता है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
55 mins agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
20 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines