Airtel Cheapest Recharge Plan: देश भर में कई टेलीकॉम कंपनियां हैं जिनमें दूसरे नंबर पर भारती एयरटेल है। कंपनी के दावे अनुसार देश के कोने-कोने में नेटवर्क उपलब्ध है और लगभग सभी क्षेत्र में 5जी नेटवर्क की कनेक्टिविटी भी है। वहीं, अगर आप भी एयरटेल यूजर हैं और सस्ते प्लान की तलाश में रहते हैं तो इस कंपनी का 365 दिनों वाला रिचार्ज प्लान अपना सकते हैं। करीब 188 रुपये प्रति माह की कीमत के साथ एयरटेल का सस्ता रिचार्ज पड़ सकता है। आइए प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Airtel का 365 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
आमतौर पर 28 दिनों वाला रिचार्ज प्लान न अपनाकर सिम यूजर्स 84 दिन या 365 दिनों का रिचार्ज प्लान अपनाते हैं। बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से बचने के लिए यूजर्स 12 महीने वाला प्लान अपनाते हैं। एयरटेल के सस्ते प्लान में 2,249 और 1,849 रुपये का प्लान दिया जाता है। दोनों रिचार्ज प्लान विभिन्न सुविधा के साथ आते हैं।
एयरटेल का 2249 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
एयरटेल का 2249 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 1 साल की वैधता के साथ आता है। इसके साथ ग्राहकों को 365 दिनों के लिए मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। STD और लोकल दोनों ही कॉलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा कुल 3600 SMS की सुविधा भी बिल्कुल फ्री है।
बंपर डेटा का फायदा
एयरटेल के 2249 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेटा बेनिफिट मिल सकता है। इस प्लान के साथ 12 महीने के लिए डेटा बेनिफिट दिया जाता है। इसके साथ 30GB डेटा बेनिफिट मिलता है।
1849 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
एयरटेल का 1849 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट भी मिलता है। इसके साथ हर नेटवर्क पर कॉल की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें- विदेश से आने वाले SPAM Call-SMS को लेकर AI टूल करेगा अलर्ट, इस कंपनी ने शुरू की सुविधा
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
14 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
16 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
18 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines