Airtel Cheapest Plan: देश में रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों ही कंपनियों द्वारा ज्यादातर क्षेत्रों में 5जी की सुविधा दी जाती है। दोनों कंपनी एक दूसरे को टक्कर देने के लिए न सिर्फ अलग-अलग कीमत के प्लान ऑफर करती हैं बल्कि कई सर्विस का भी फायदा देती हैं। बात करें एयरटेल की तो ये जियो को टक्कर देने के लिए तीन सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर करती है, जो अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा के साथ आते हैं।
300 रुपये से कम में पाएं 5जी डेटा का लाभ
एयरटेल की ओर से कई प्लानों को ऑफर किया जाता है, जिनमें से कुछ प्लान कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आज हम आपको 5जी अनलिमिटेड डेटा प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका फायदा आप 300 रुपये से कम में उठा सकते हैं। एयरटेल की ओर से तीन ऐसे प्लान ऑफर किए जाते हैं जिनकी कीमत 300 रुपये से कम है और वो अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आइए इन प्लानों के बारे में जानते हैं।
Airtel Rs 296 Plan
एयरटेल अपने ग्राहकों को 300 रुपये से कम कीमत में 296 रुपये का प्लान ऑफर करता है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों तक की होती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस जैसे लाभ मिलते हैं। इसमें कुल 25GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। हालांकि, एलिजिबल यूजर्स ही अनलिमिटेड 5जी प्लान का फायदा उठा सकते हैं।
Airtel Rs 265 Plan
बात करें एयरटेल के 265 रुपये वाले प्लान की तो इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस जैसे बेनिफ्ट्स शामिल हैं। ये प्लान डेली 1जीबी डेटा बेनिफ्ट के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक की होती है। अनलिमिटेड 5जी डेटा के लिए आपका एलिजिबल होना जरूरी है।
Airtel Rs 239 Plan
एयरटेल की ओर से एक प्लान 239 रुपये का ऑफर किया जाता है। इस प्लान में 24 दिनों की वैधता मिलती है। आप रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, योग्य यूजर्स को ही 5G स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा का मिलेगा।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
2 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
3 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
5 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines