Airtel Broadband Offer: अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो Airtel की यह डील आपके काफी काम आ सकती है. देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel नए ब्रॉडबैंड कस्टमर्स को सीधे तौर पर 1,000 रुपये तक का फायदा दे रही है. इस ऑफर के तहत न सिर्फ इंस्टॉलेशन आसान है, बल्कि कुल खर्च भी पहले के मुकाबले कम हो जाता है.
कहां से खरीद सकते हैं Airtel Broadband
Airtel का ब्रॉडबैंड कनेक्शन आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या Airtel Thanks ऐप के जरिए ले सकते हैं. फिलहाल Airtel देशभर में फाइबर और एयरफाइबर, दोनों तरह के ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध करा रही है. वेबसाइट पर मौजूद वाई-फाई प्लान्स देखकर आप आसानी से अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही स्पीड वाला प्लान चुन सकते हैं.
अब कितने रुपये देने होंगे
टेलीटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऑफर के तहत नए Airtel ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए आपको GST सहित 1,500 रुपये देने होंगे. हालांकि यह रकम कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं है, बल्कि एक तरह की एडवांस पेमेंट है, जिसे आपके आने वाले ब्रॉडबैंड बिलों में एडजस्ट कर दिया जाएगा.
1000 रुपये का डिस्काउंट कैसे मिलेगा
अब सवाल उठता है कि 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा कैसे. दरअसल, जब आपके दिए गए 1,500 रुपये का एडवांस आपके बिलों में एडजस्ट होकर खत्म हो जाएगा, तब Airtel आपके अकाउंट में 1,000 रुपये का कैशबैक क्रेडिट करेगा. यह कैशबैक एक साथ नहीं, बल्कि 10 अलग-अलग वाउचर के रूप में मिलेगा, जो अगले 10 ब्रॉडबैंड बिलों पर लागू होंगे.
हार्डवेयर और इंस्टॉलेशन चार्ज का हिसाब
इस 1,500 रुपये की रकम में ब्रॉडबैंड से जुड़ा हार्डवेयर और इंस्टॉलेशन चार्ज दोनों शामिल हैं. Airtel कनेक्शन लेते समय ग्राहकों को जरूरी सभी चीजें देती है, जिसमें इंटरनेट राउटर भी शामिल होता है. हालांकि यह राउटर आपका निजी नहीं होता.
कनेक्शन बंद करने पर क्या होगा
अगर भविष्य में आप Airtel ब्रॉडबैंड कनेक्शन बंद करते हैं, तो कंपनी आपसे दिया गया राउटर वापस ले लेगी. इसलिए इसे खरीदारी न समझें, बल्कि इस्तेमाल के लिए दिया गया डिवाइस मानें.
किस प्लान पर चार्ज माफ होता है
ध्यान रखने वाली बात यह है कि इंस्टॉलेशन और हार्डवेयर चार्ज तभी माफ किए जाते हैं, जब आप मंथली प्लान से ऊपर का कोई लॉन्ग-टर्म या हाई-वैल्यू प्लान चुनते हैं. ऐसे में आपको इस ऑफर का पूरा फायदा मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- UPI पेमेंट कर रहे? ये आसान स्टेप्स आपके पैसों को सुरक्षित रखने में कर सकते हैं मदद
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
15 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
17 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
19 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
20 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
22 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines