Airtel Black Plan: एयरटेल अपने ब्लैक प्लान के लिए भी काफी जाना जाता है। इसके तहत यूजर्स को फाइबर सर्विस, डीटीएच और मोबाइल प्लान का फायदा मिलता है। ऐसे में यूजर्स को इन सर्विस का लाभ उठाने के लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना होता है।
एयरटेल ब्लैक प्लान के जरिए आप फाइबर सर्विस, डीटीएच और मोबाइल प्लान का बेनिफिट उठा सकते हैं। मार्केट में एयरटेल के कई ब्लैक प्लान पहले से उपलब्ध हैं। जबकि, कंपनी ने अपना एक नया ब्लैक प्लान भी पेश कर दिया है जो 12 ओटीटी बेनिफिट्स के साथ आता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Airtel Black Plan Rs 1099 Launched in India
दरअसल, एयरटेल ने अपना नया ब्लैक प्लान चुपचाप से लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,099 रुपये है जो कई शानदार बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें कॉलिंग, डेटा, फाइबर और डीटीएच जैसी सर्विस का फायदा दिया जा रहा है। इसे रिचार्ज करके पूरा परिवार इंटरनेट की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
Airtel Black Plan Rs 1099 Benefits
नया एयरटेल ब्लैक प्लान 1,099 रुपये का आता है। इसमें 350 रुपये का डीटीएच कनेक्शन दिया जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 200 एमबीपीएस स्पीड के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट और एक्सट्रीम फाइबर का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा आप एयरटेल द्वारा दी जाने वाली फ्री इंस्टॉलेशन सर्विस का लाभ भी उठा सकते हैं।
12 OTT प्लेटफॉर्म का फायदा
1,099 रुपये वाला ये एयरटेल ब्लैक प्लान ओटीटी बेनिफिट्स के साथ भी आता है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप के जरिए आप 12 ओटीटी ऐप्स का फायदा उठा सकते हैं। इनमें Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Jio Cinema समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। आप इस प्लान को एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट या एयरटेल थैंक्स ऐप्स के जरिए खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 hr agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines