Airtel Best Recharge Plan under Rs 500: टेलीकॉम कंपनियों में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल को सबसे बेस्ट माना जाता है। दोनों ही टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को किफायती प्लान ऑफर करती है। एक दूसरे को मुकाबला देने के लिए कंपनियों के बीच तगड़ा मुकाबला भी रहता है। अपने कुछ प्लानों से एयरटेल, जियो के पीछे छोड़ देता है।
ये भी पढ़ेंः Realme 11 Pro 5G Series जल्द होने वाला भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर सबकुछ
399 रुपये वाले एंट्री लेवल पोस्टपेड प्लान में एयरटेल कई बेनिफिट्स देती है, लेकिन इसमें OTT लाभ नहीं मिलता है। हालांकि, कंपनी की ओर से 499 रुपये का एक पॉकेट-फ्रेंडली पोस्टपेड प्लान दिया जाता है जिसके साथ OTT बेनिफिट्स मिलता है। आइए एयरटेल के 499 रुपये वाले प्लान के बारे में जानते हैं।
Airtel Rs 499 Plan Benefits
एयरटेल का 499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान ओटीटी के अलावा कई अन्य बेनिफिट्स भी देता है। इसमें आपको 75GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।
इसके अलावा प्लान के साथ Disney+ Hotstar मोबाइल सदस्यता को फ्री में दिया जाता है। ऐसे में आप एक साल के लिए फ्री में Disney+ Hotstar का लाभ मिलता है। इसके अलावा अमेजन प्राइम के लिए 6 महीनों की फ्री सदस्यता मिलती है।
ये भी पढ़ेंः Lava Agni 2 5G की भारत में सेल शुरू, ऑफर्स से पा सकेंगे छूट! जानें स्पेसिफिकेशन्स
इतना ही नहीं आप प्लान के साथ एक्स्ट्रीम मोबाइल पैक, हैंडसेट प्रोटेक्शन और विंक म्यूजिक प्रीमियम जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। आपको फ्री कॉलर ट्यून की भी सुविधा मिलती है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल का 499 रुपये वाला ये प्लान, फैमली प्लान नहीं है। हालांकि, आप चाहें तो इसके अतिरिक्त एड-ऑन कनेक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रत्येक ऐड-ऑन कनेक्शन के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 30GB डेटा और रोजान 100 SMS की सुविधा मिलेगी। 200 रुपये के भुगतान से एड-ऑन कनेक्शन का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
14 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
17 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines