Airtel Free Netflix Plan: क्या आप भी फ्री Netflix मेम्बरशिप वाला प्लान ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो आज हम आपके लिए एक जबरदस्त प्लान लेकर आए हैं। नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगा रहा है। हालांकि आप रिचार्ज प्लान के साथ भी एक्स्ट्रा भुगतान किए बिना फ्री नेटफ्लिक्स का मजा ले सकते हैं। भारती एयरटेल अपने प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए एक एंटरटेनमेंट प्लान पेश कर रहा है जिसमें फ्री नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान, अनलिमिटेड 5G डाटा और कई अन्य बेनिफिट्स मिल रहे हैं। आइए इस फ्री नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान के साथ मिल रहे बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं…
एयरटेल का 1499 रुपये वाला प्लान
एयरटेल 1,499 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 3GB डेली डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिल रही है। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जो ग्राहक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं उनके लिए ये प्लान बेस्ट है। इस प्लान में आप नेटफ्लिक्स स्पेशल सीरीज टीवी शो और मूवीज का मजा ले सकते हैं। यूजर्स 5G-Enabled एरिया में अनलिमिटेड 5जी डाटा का मजा ले सकते हैं। प्लान में अन्य बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं जैसे अपोलो 24|7 सर्कल मेम्बरशिप, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक का एक्सेस मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
दिलचस्प बात यह है कि नेटफ्लिक्स अब अपने बेसिक प्लान को सीधे नेटफ्लिक्स के जरिए से नए यूजर्स को नहीं देता, लेकिन एयरटेल यूजर्स इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं और बजट-फ्रेंडली प्राइस पर फ्री में नेटफ्लिक्स का मजा ले सकते हैं। हालांकि आप इस प्लान में सिर्फ एक टाइम पर एक ही स्क्रीन में कंटेंट का मजा ले पाएंगे। वहीं अगर आप हाई रिजाल्यूशन में कंटेंट देखना चाहते हैं तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
कैसे क्लेम करें फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन?
- एयरटेल थैंक्स ऐप ओपन करें और ‘डिस्कवर थैंक्स बेनिफिट्स’ सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको नेटफ्लिक्स बेनिफिट ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब ‘क्लेम’ बटन पर क्लिक करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- एक्टिवेशन प्रोसेस को कंफर्म करें, इसके बाद नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन आपके मोबाइल नंबर से लिंक हो जाएगा।
- नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन प्रीपेड प्लान के साथ 84 दिन तक वैध रहेगा।
संबंधित खबरें
54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
9 mins agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
20 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
23 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines