Airtel Annual Recharge Plan: दिवाली (Diwali 2024) से पहले रिलायंस जियो और एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान लेकर आ रहा है। जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने सस्ता रिचार्ज प्लान पेश कर दिया है जिसकी वैधता 365 दिनों की है। ग्राहकों को 1 साल की वैधता वाला सस्ता प्लान दिया जा रहा है। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने कितने रुपये में सालाना वैधता वाला प्लान पेश किया हैं, आइए एयरटेल के सस्ते प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Airtel Cheapest Plan
लंबी वैधता वाला रिचार्ज प्लान सिर्फ 1,999 रुपये में पेश किया जा रहा है। यूजर्स को 365 दिनों के लिए कॉलिंग और डेली SMS समेत डेटा का बेनिफिट दिया जा रहा है। कम डेटा और अधिक कॉलिंग का फायदा उठाने वाले यूजर्स के लिए ये प्लान बेस्ट हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Recharge Plans: 84, 98 और 336 दिनों के रिचार्ज प्लान, कौन सा सबसे सस्ता?
Airtel Rs 1999 Plan Benefits
एयरटेल के 1999 रुपये वाले प्लान (Cheapest Plan with 365 Days Validity) के बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को हर महीने 2GB डेटा बेनिफिट मिलेगा। साल भर के लिए कुल डेटा बेनिफिट 24GB तक दिया जाएगा। अगर आपके घर में वाईफाई कनेक्शन है या आप ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते हैं तो ये प्लान बेस्ट हो सकता है।
बात करें अन्य बेनिफिट्स की तो 1,999 रुपये वाले प्लान के साथ आपको 365 दिनों के लिए डेली 100 SMS की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगा। एयरटेल थैंक्स और विंक म्यूजिक का भी फायदा मिलेगा। इसके अलावा Airtel Xstream और Hello Tunes का फ्री एक्सेस मिलेगा। Apollo 24/7 Circle के माध्यम से आप हेल्थ केयर की सुविधा का फायदा उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Reliance Jio लाया BSNL से सस्ता रिचार्ज प्लान! कम में मिल रहा है ज्यादा फायदा
संबंधित खबरें
54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
48 mins agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
20 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
23 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines