आजकल मोबाइल रिचार्ज के इतने सारे ऑप्शन मौजूद हैं कि सही प्लान चुनना आसान नहीं होगा. अगर एक ही रिचार्ज से दो नंबर चलाने हैं और डेटा की भी चिंता नहीं करती हो Airtel का ये प्लान काम का हो सकता है. यह एक फैमिली प्लान है, जिसमें दो SIM कार्ड को शामिल किया जा सकता है. इसके साथ डेटा, कॉलिंग और कई OTT बेनेफिट्स भी मिलते हैं.
कितने का है फैमिली प्लान
एयरटेल का ये पोस्टेपड प्लान 699 रुपये का है जो दि सिम कार्ड का सपोर्ट दिया जाता है. दोनों सिम को अलग-अलग स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी परिवार के दो लोगों के लिए अलग-अलग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एक ही प्लान में दोनों नंबर चलाए जा सकते हैं.
क्या दोनों सिम पर मिलेगा डेटा और कॉलिंग?
हां, इस प्लान की खास बात इसका डेटा बेनेफिट है. 699 रुपये वाले Airtel फैमिली प्लान में दोनों SIM कार्ड पर अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है. ऐसे में ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान काफी काम का साबित हो सकता है.
डेटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. इसके साथ रोजाना 100 SMS का एक्सेस दिया जाता है. यानी कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए अलग से कोई पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ती.
और क्या मिलेंगे फायदे?
Google का 100GB क्लाउड स्टोरेज
Airtel के इस प्लान में सिर्फ मोबाइल डेटा और कॉलिंग ही नहीं मिलती. इसके साथ Google का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जिसमें 100GB क्लाउड स्टोरेज का एक्सेस शामिल है. इसका इस्तेमाल फोटो, वीडियो और दूसरी फाइल्स को ऑनलाइन स्टोर करने के लिए किया जा सकता है.
12 महीने का Adobe Express Premium
प्लान में Adobe Express Premium का भी फायदा मिलता है. Airtel ₹699 वाले रिचार्ज के साथ 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सपोर्ट दिया जाता है. यह खासतौर पर फोटो और दूसरे क्रिएटिव कंटेंट तैयार करने वाले यूजर्स के काम आ सकता है.
6 महीने का Amazon Prime
एंटरटेनमेंट के लिए भी इस प्लान में फायदा मिलता है. Airtel ₹699 वाले फैमिली प्लान के साथ Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन 6 महीने के लिए दिया जाता है. इससे Prime के तहत मिलने वाले कंटेंट और दूसरी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.
1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन
इस प्लान में JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इसकी वैलिडिटी 1 साल की है. यानी रिचार्ज के साथ यूजर्स को लंबे समय तक OTT कंटेंट देखने का विकल्प भी मिल जाता है.
एयरलेट का ये वाला प्लान उन यूजर्क के लिए खास है जिन्हें दो सिम के लिए एक ही रिचार्ज चाहिए. इसे करने से दोनों नंबर पर अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS के साथ कई बेनेफिट्स मिलते हैं.
ये भी पढे़ं- 200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
14 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
17 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines