Airtel 5G Plus Services in Patna: देश में चुनिंदा जगहों पर ही भारती एयरटेल ने अपनी 5G सेवाओं को शुरू किया है। धीरे-धीरे कंपनी इसका पूरे देशभर में विस्तार कर देगी। इसी सीरीज में कंपनी ने अपने 5जी सर्विस की शुरुआत पटना में करने का ऐलान किया है।
आईटी 5जी सेवाओं वाला पहला शहर
एयरटेल की ओर से 5जी सर्विस का ऐलान किया गया है, जिसके साथ बिहार पहले शहर की सूची में भी शामिल हुआ है। दरअसल, आईटी 5जी सेवाओं तक पहुंच पाने वाला बिहार पहला शहर है, जहां सेवाओं की तैनाती चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। हालांकि, पटना में अभी 5G नेटवर्क को चुनिंदा जगहों पर ही उपलब्ध किया जाएगा।
और पढ़िए – Xiaomi 13 और iQoo 11 सीरीज की लॉन्चिंग रद्द! जानिए कब तक होंगे लॉन्च
पटना में यहां करेगा Airtel 5G कवर
- पटना साहिब गुरुद्वारा (Patna Sahib Gurudwara)
- पटना रेलवे स्टेशन (Patna Railway Station)
- डाक बंगला (Dak Bungalow)
- मौर्य लोक (Maurya Lok)
- सिटी सेंटर मॉल (City Centre Mall)
- बेली रोड (Bailey Road)
- बोरिंग रोड (Boring Road)
- पाटलिपुत्र (Patliputra) औद्योगिक क्षेत्र और कुछ अन्य चुनिंदा स्थान।
और पढ़िए – Apple iPhone 15 में मिलेगा अपग्रेड कैमरा! कम रोशनी पर भी ले सकेगा शानदार तस्वीर
एयरटेल कंपनी में झारखंड, बिहार और ओडिशा के सीईओ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि “एयरटेल ग्राहक अब अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं और मौजूदा 4जी स्पीड की तुलना में 20-30 गुना तेज गति का आनंद ले सकते हैं। हम पूरे शहर को रोशन करने की प्रक्रिया में हैं, जो ग्राहकों को हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो को तुरंत अपलोड करने और बहुत कुछ करने के लिए सुपरफास्ट एक्सेस का आनंद लेने की अनुमति देगा।”
आपको बता दें कि Airtel 5G Plus सेवाएं ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा करना जारी करने में लगी हुई है, जिससे 5जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के हाई-स्पीड एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का आनंद ले सकेंगे।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 hr agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
4 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
6 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines