Airtel 5G Network Service in India: भारत में जल्द ही 5G सर्विस पेश हो सकती है। प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां जैसे-जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) इसे सर्विस को शुरू करने की तैयारी में है। भारतीय एयरटेल ने 5G नेटवर्क सर्विस (Airtel 5G Network Service) को शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा था कि वो इसी महीने यानी अगस्त में 5G सर्विस की शुरुआत करेंगे।
साल 2024 तक होगा पूरा देश कवर
एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल के अनुसार 5G सर्विस को साल 2024 तक पूरे देश में कवर कर लिया जाएगा। फिलहाल ये सर्विस कुछ जगहों के लिए रोल आउट होगी। इसके बाद कंपनी जल्द ही 5G सर्विस को पूरे भारत में रोलआउट कर देगी।
5G सर्विस के लिए की साझेदारी
पिछले सप्ताह एयरटेल ने दावा किया था कि वो अगस्त में 5G सर्विस को शुरू करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने बताया था कि उन्होंने 5जी सर्विस के लिए नोकिया, सैमसंग और एरिक्शन के साथ साझेदारी की है।
5 हजार शहरों में शरू होगी सर्विस
कंपनी का कहना है कि वो एयरटेल 5G सर्विस को भारत के करीब 5 हजार शहरों में रोलआउट करने का प्लान बना रहे हैं। साथ ही ये भी जानकारी दी कि ये अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा रोलआउट होगा।
देश के बड़े हिस्सों में 5जी सर्विस शुरू
दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान के अनुसार भारत के बड़े हिस्सों में 5जी सर्विस की शुरुआत की जा सकती है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय हाई स्पीड इंटरनेट के लिए तैयार रहिए क्योंकि अगले महीने तक 5जी सर्विस को शुरू किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
सिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 hr agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
2 days agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines