Airtel 5G India: देश में 5जी सर्विस को शुरू कर दिया गया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में 5G सेवा को लॉन्च किया गया है। इस दौरान रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी अपनी 5जी सर्विस का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कहना है कि वो देश के प्रमुख शहरों में 5जी सर्विस को शुरू करेंगे।
जियो के साथ ही भारतीय एयरटेल ने भी 5जी (Bharti Airtel 5G) नेटवर्क सर्विस का ऐलान किया। कंपनी ने इस नेटवर्क को स्मार्ट फार्मिंग (Airtel introduce 5G Smart Farming) के तहत पेश किया है। आइए जानते हैं कि एयरटेल अपनी 5जी सर्विस को किन-किन शहरों में सबसे पहले शुरू करेगी।
अभी पढ़ें – Upcoming Smartphones: बाजार में आते ही छा जाएंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन, गूगल और शाओमी के फोन भी शामिल
इन शहरों में शुरू होगी एयरटेल की 5जी सेवा
भारतीय एयरटेल ने 5जी सेवा की शुरुआत को लेकर कहा कि वो इसे सबसे पहले 8 शहरों में शरू करेंगे। दिल्ली, वाराणसी, बेंगलुरू, मुंबई जैसे आठ प्रमुख शहरों में 5जी सेवा शुरू होगी। इसके बारे में कंपनी के चेयरमैन सुनिल मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में जानकारी दी है।
सुनिल मित्तल ने शहरों का नाम बताया के बाद बताया कि एयरटेल 5जी को देश के लगभग सभी शहरों में मार्च 2023 तक पहुंचाया जाएगा, जबकि साल 2024 के मार्च तक पूरे देश में एयरटेल की 5जी सर्विस पहुंच जाएगी। बता दें कि पीएम मोदी की ओर से 5जी सर्विस को 13 शहरों में सबसे पहले शुरू करने का ऐलान किया गया है।
देश में 13 शहरों में शुरू होगी 5जी सर्विस
- दिल्ली
- बेंगलुरु
- वाराणसी
- अहमदाबाद
- गांधी नगर
- गुरुग्राम
- चंडीगढ़
- चेन्नई
- हैदराबाद
- जामनगर
- कोलकाता
- लखनऊ
- पुणे
स्पेक्ट्रम खरीदारी के मामले में दूसरे नंबर पर है एयरटेल
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) स्पेक्ट्रम खरीदारी की होड़ में दूसरे नंबर पर है। भारती एयरटेल ने 19,867Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। बता दें कि देश में पहली बार 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई 2022 को शुरू हुई थी जो एक अगस्त 2022 को समाप्त हुई थी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Tramadol)
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
11 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines