हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गजब हो गया! सामने क्या है ये ChatGPT वाला चश्मा बताएगा, जानें कितनी है कीमत

AirGo Vision Smart Glasses: क्या आप जानते हैं मार्केट में ऐसे चश्मे आ गए हैं जिसमें ChatGPT देखने को मिल रहा है। इन चश्मों से आप कुछ भी पूछ सकते हैं और रियल टाइम में जानकारी ले सकते हैं। चलिए इनके बारे में जानें…

विज्ञापन

AirGo Vision Smart Glasses Price and Features: जब से OpenAI का ChatGPT आया है तब से AI नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया है। हाल ही में गूगल ने अपने चैटबॉट का Gemini 2.0 Flash पेश किया जो पिछले चैटबॉट से भी तगड़ा है। इतना ही नहीं एप्पल ने भी अपने आईफोन्स में ChatGPT वाला खास अपडेट रोल आउट कर दिया है लेकिन हांगकांग की एक कंपनी ने तो कमाल ही कर दिया है। दरअसल, Solos नाम की कंपनी ने ऐसे स्मार्ट ग्लास पेश किए हैं जिसमें ChatGPT देखने को मिल रहा है। जी हां, ये पहली बार है जब किसी चश्मे के अंदर ChatGPT आया है।

कंपनी ने इन्हें AirGo Vision के नाम से पेश किया है, जो ChatGPT-इनेबल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कैमरा जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है। इसे दुनिया का पहला AI-इनेबल्ड स्मार्ट ग्लास बताया जा रहा है, जो रियल टाइम में किसी जगह को पहचान सकता है। उस जगह के बारे में जानकारी दे सकता है और हैंड फ्री एक्सपीरियंस ऑफर करता है। AirGo Vision को GPT-4 के साथ इंटेग्रटे किया गया है। चलिए इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में जानें…

रियल-टाइम सीन रिकग्निशन

इन चश्मों के साथ आप किसी भी वस्तु की पहचान कर सकते हैं, ये फीचर आईफोन के एप्पल विसुअल इंटेलिजेंस की तरह ही काम करता है। इतना ही नहीं आप इन चश्मों से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और टेक्स्ट का ट्रांसलेशन रियल टाइम में ले सकते हैं। यानी अगर आपके सामने कोई बोर्ड लगा है जिस पर किसी और भाषा में लिखा है तो ये चश्मे आपको उसकी ट्रांसलेशन साथ के साथ दिखा देंगे।

विज्ञापन

हैंड फ्री एक्सपीरियंस

इन चश्मों को पहनने के बाद आप चलते-फिरते तस्वीरें ले सकते हैं और किसी से भी बातचीत कर सकते हैं। इन चश्मों के साथ आपको बार-बार फोन निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर चश्मे से पूछ सकते हैं कि “मैं क्या देख रहा हूं?” या “इस संकेत का इंग्लिश में ट्रांसलेशन करो।”

ये भी पढ़ें : iOS 18.2 Update: लाखों iPhone यूजर्स को एप्पल का बड़ा तोहफा! आ गया ChatGPT और इतना कुछ

विज्ञापन

AirGo Vision की खासियतें

AirGo Vision का वजन सिर्फ 42 ग्राम है। बैटरी लाइफ की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर आप इन्हें 2,300 इंटरैक्शन तक यूज कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये Google Gemini और Anthropic Claude जैसे AI फ्रेमवर्क के साथ भी काम करता है। आप इसे सभी डिवाइस पर कनेक्ट करके यूज कर सकते हैं। AirGo Vision दो वैरिएंट Krypton 1 और Krypton 2 में आता है जो 7 कलर में उपलब्ध है। इतना ही नहीं इन्हें प्रिस्क्रिप्शन लेंस के साथ कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

AirGo Vision की कीमत

यह स्मार्ट ग्लास Solosglasses.com और Amazon पर उपलब्ध है। बेस मॉडल का प्राइस $299 यानी लगभग 25,365 रुपये है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola