Air Purifier Buying Tips: आज के समय में प्रदूषित हवाओं का होना आम बात हो गई है। खुली हवा में सास लेना भी मुश्किल भरा हो जाता है। किसी एलर्जी से ग्रस्त, सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा मरीज या फिर आप स्वच्छ हवा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ सुरक्षा खुद बर्तनी होगी। मुंह पर मास्क लगाने के साथ आप अपने घर में एयर प्यूरिफाई (Air Purifiers Features) को लगाकर भी प्रदूषित हवा से खुद को बचाए रख सकते हैं। अक्टूबर-नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही भारत में बहुत अधिक प्रदूषण हो जाता है और लोगों के लिए घर से बाहर निकलना तो दूर, घर में रहना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन दिनों मार्केट में कई एयर प्यूरीफायर्स उपलब्ध हैं जो दूषित हवाओं को स्वच्छ हवा में बदलने का काम करता है।
अगर आप भी एयर प्यूरीफायर्स खरीदने का सोच रहे हैं तो भारी छूट के साथ आप इन फेस्टिवल सीजन में लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इसे खरीदने से पहले कुछ फीचर्स के बारे में आपको पहले जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं।
कमरे के साइज के अनुसार खरीदें एयर प्यूरीफायर
मार्केट में कई तरह के एयर प्यूरीफायर्स हैं जो अलग-अलग साइज के साथ आते हैं। सभी आपके लिए काम के भी साबित नहीं हो सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले ही देख लें कि आपके कमरे का साइज कितना बड़ा या छोटा है और जिस जगह रखना चाहते हैं वहां कितनी जगह है। अपनी आवश्यकताओं से मैच करने के लिए एयर प्यूरीफायर की स्वच्छ वायु वितरण दर (CADR) की जांच करें। आमतौर पर मध्यम से बड़े आकार के घरों के लिए बड़े साइज का एयर प्यूरीफायर खरीदना सही रहता है।
एयर प्यूरीफायर की देखें फिल्टर रेटिंग
ऑनलाइन खरीदारी के दौरान आपको कई तरह की जानकारी मिल जाती है। इनमें आप प्रोडक्ट की रेटिंग को आसानी से देख सकते हैं। एयर प्यूरीफायर में हवा का फिल्टर होना बेहद जरूरी है। हालांकि, ये कीमत के साथ अलग-अलग मॉडल्स में भी आता है जिनमें आप देख सकते हैं कि सबसे ज्यादा रेटिंग फिल्टर के साथ कौन सा एयर प्यूरीफायर है। सबसे बेस्ट उच्च दक्षता पार्टिकुलेट एयर (HEPA) फिल्टर को माना जाता है। ये 0.3 माइक्रोन तक छोटे कणों को फंसा सकते हैं।
शोर स्तर
कई एयर प्यूरीफायर ऐसे होते जो हवा को स्वच्छ करने का तो काम करते हैं लेकिन वो आवाज भी काफी ज्यादा करते हैं। इन्हें शोर (Noise Level) के मामले में आप शायद पसंद भी न करें। इसलिए बेहतर होगा कि खरीदने से पहले ही देख लें कि आप जो एयर प्यूरीफायर लेने की सोच रहे हैं वो कितना शोर करता है। कई निर्माता अपने प्यूरीफायर की डेसीबल रेटिंग दर्शाते हैं, जिससे आपको ऐसा मॉडल चुनने में मदद मिलती है जो आपकी शांति को बाधित नहीं करेगा।
सर्टिफिकेशन देखना भी जरूरी
एयर प्यूरीफायर को खरीदने से पहले सर्टिफिकेशन को भी जरूर देख लें। एसोसिएशन ऑफ होम अप्लायंस मैन्युफैक्चरर्स (एएचएएम) या एनर्जी स्टार आदि जैसे प्रमाणपत्र गारंटी वाले एयर प्यूरीफायर खरीदना सही रहता है। इससे आपको अपनी खरीदारी पर अधिक भरोसा हो सकता है।
वारंटी और सपोर्ट
एयर प्यूरीफायर को खरीदने से पहले उसके वारंटी और सपोर्ट को एक बार जरूर देख लें। आपको ये जरूर चेक कर लेना चाहिए कि एयर प्यूरीफायर को निर्माता कंपनी डिफेक्ट और सुरक्षा की एक मजबूत वारंटी प्रदान कर रही है या नहीं। साथ ही ये भी देखें कि कंपनी की ओर से कस्टमर सपोर्ट दिया जा रहा है या नहीं।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
5 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
6 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
22 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines