Air Cooler Tips for Rainy Season: मानसून शुरू होते ही उमस की टेंशन बढ़ने लगती है क्योंकि बारिश के बाद कूलर का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है इसकी वजह से कभी-कभी तो चिपचिपा महसूस होने लगता है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में शुक्रवार की सुबह भारी बारिश के साथ हुई है। ऐसे में अब कूलर AC जैसी ठंडी हवा तो दे रहा है लेकिन इसके साथ ही कमरे में इसने उमस भी बढ़ा दी है। बारिश के वक्त जब मौसम में नमी ज्यादा होती है तो कूलर से ठंडी हवा मिलने के साथ उमस महसूस होने लगती है।
ये चीज बारिश में हमारे लिए परेशानी का कारण बन जाती है लेकिन क्या हो अगर ठंडी हवा तो आए पर उमस दूर भाग जाए? यकीनन मजा डबल हो जाएगा। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें अपना कर आप इस उमस से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
एग्जॉस्ट फैन करें यूज
अगर आप कूलर के साथ एग्जॉस्ट फैन का यूज करते हैं तो हवा की नमी आपको ज्यादा दिक्कत नहीं देगी। ये न सिर्फ आपकी परेशानी को दूर कर देगी बल्कि कमरे में कूलिंग भी अच्छी होगी। बारिश के मौसम में अगर आप कूलर यूज कर रहे हैं तो साथ में एग्जॉस्ट फैन का भी यूज करें। ये कमरे में मौजूद गर्म और नम हवा को बाहर निकाल देगा। इतना ही नहीं एग्जॉस्ट फैन का आप किचन, बाथरूम आदि में भी यूज कर सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि एग्जॉस्ट फैन किसी ऊंचाई वाली जगह पर लगा हो, क्योंकि गर्म हवा हमेशा ऊपर की तरफ होती है।
ये भी पढ़ें : Redmi, Realme को रुलाने आ रहा है Nothing का पहला बजट फोन, फीचर्स देख हो जाएंगे दीवाने
वेंटिलेशन को करें बेहतर
इसके साथ ही उमस से छुटकारा पाने के लिए आप वेंटिलेशन में सुधार करके भी रूम को नमी से बचा सकते हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि वेंटिलेशन का मतलब है कि रूम में अच्छे एयर फ्लो का होना। वेंटिलेशन को बेहतर करने के लिए आप खिड़कियां और दरवाजे खोल सकते हैं और साथ ही पंखा इस्तेमाल करें क्योंकि पंखा हवा को घुमाकर कमरे में बेहतर एयर फ्लो को बनाए रखता है। इस तरह भी आप उमस से बच सकते हैं।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines