Air Conditioning Tips Tricks: देश के कुछ हिस्सों में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। कुछ जगह तापमान 46 डिग्री पार कर गया है। गर्मी से बचने के लिए कई लोग AC और कूलर का यूज कर रहे हैं। कुछ लोग तो 24 घंटे एयर कंडीशनर में बैठे हैं। ऐसे में अब कई जगह से AC फटने की भी खबरें आ रहे हैं। हालिया मामला राजस्थान से सामने आया है जहां बीती रात पति-पत्नी की मौत AC में ब्लास्ट होने के कारण हो गई है। मृतकों की पहचान इंटीरियर डिजाइनर प्रवीण वर्मा और उनकी पत्नी रिटायर्ड बैंक मैनेजर रेणू के रूप में हुई। वहीं, अगर आप भी दिन-रात AC का यूज कर रहे हैं तो फायर डिपार्टमेंट के चीफ प्रदीप कुमार चौबे द्वारा बताए गए AC यूज के कुछ टिप्स अभी जान लें नहीं तो आप भी किसी दिन बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं…
पूरे दिन न करें इस्तेमाल
हाल ही में फायर डिपार्टमेंट के चीफ ने कहा था कि “इन दिनों बाहर का तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस है, जिससे एयर कंडीशनर का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है और बिजली की मांग बढ़ रही है। मैं लोगों से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे पूरे दिन अपने एसी का इस्तेमाल न करें।” साथ ही अधिकारी ने यह भी कहा कि अपने एसी की रेगुलर सर्विसिंग करवाते रहें और उन पर ज्यादा भार न डालें। इस गर्मी के मौसम में शहर में आग लगने की कई घटनाएं एसी से जुड़ी हैं।
ये भी पढ़ें : AC Blast की वजह बनती है आपकी ये एक चूक; जानकर तुरंत करें सुधार
इन बातों रखें खास ध्यान
- अगर आप भी रोजाना लंबे वक्त तक AC का यूज कर रहे हैं तो रात में सोते समय इसमें टाइमर का यूज करें। 1 बजे के बाद रात में रूम काफी ठंडा हो जाता है ऐसे में इस वक्त आप AC को बंद भी कर सकते हैं।
- इसके अलावा अगर आप पूरे दिन AC यूज कर रहे हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर के बाद AC को जरूर बंद करें।
- साथ ही AC के रेफ्रिजरेंट गैस लीकेज की भी जांच जरूर करवा लें।
- हफ्ते में या 15 दिन में एक बार AC के फिल्टर को साफ जरूर करें।
दिल्ली में हर दिन 200 से ज्यादा आग लगने की घटनाएं
बढ़ते तापमान के कारण दिल्ली-एनसीआर में आग लगने की घटनाओं में जबरदस्त वृद्धि हुई है। हर दिन 200 से अधिक आग से संबंधित कॉल आ रहे हैं, यह पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा है। यह दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के लिए कठिन समय है। दिल्ली में मई में अब तक बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
12 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
16 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
18 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
19 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
20 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines