AI निगल जाएगा आपकी जाॅब्स! UN ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा
Edited By Rakesh Choudhary

UN Study On Artificial Intelligence
Edited By Rakesh Choudhary

UN Study On Artificial Intelligence
UN Study on AI: इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में एक नये आविष्कार ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। यह नया आविष्कार है AI। AI को लेकर बहुत से लोगों के दिमाग में ये सवाल है कि ये हमारी जाॅब को खत्म कर देगा। अब इसको लेकर UN ने एक नई स्टडी की है।
UN के (ILO) इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन ने हाल ही में एक स्टडी कंपलीट की है और बताया है कि एआई हमारी नौकरी नहीं लेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईएलओ स्टडी में यह सामने आया है कि एआई हमारे काम करने के तरीके को बदल देगा। दरअसल यह तकनीक इंसानों की नौकरी छिनने नहीं बल्कि उसकी मदद करने आ रहा है।
स्टडी के अनुसार कुछ जाॅब्स पर ऑटोमेशन के कारण प्रभाव पड़ सकता है। कई कंपनियां अब इस तकनीक का हिस्सा बन रही है ताकि वे इनोवेशन कर सके। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क भी इसको लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं कि AI कई लोगों की नौकरियां रिप्लेस कर देगा।
ओपन एआई के सीईओ ने चिंता जताते हुए कहा कि उनकी कंपनी द्वारा बनाया गया यह नया प्रोडक्ट Chat GPT कई लोगों की नौकरियां निगल सकता है। बता दें कि ओपन एआई ने नवंबर 2022 में चैट जीपीटी को पेश किया था। बता दें कि चैट जीपीटी एक ऐसा इंटलिजेंस सिस्टम है तो किसी यूजर्स को सवाल पूछने पर उसका जवाब दे सकता है। चैट जीपीटी लाने का मकसद इंसानों की सहायता करना था, लेकिन अब इसका उपयोग हर सेक्टर में हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: