AI Voice Scam: क्या हो अगर एक दिन अनजान नंबर से आपके किसी रिस्तेदार का एक कॉल आये और कहे “मेरा एक्सीडेंट हो गया है मुझे पैसे चाहिए। यकीनन इतना सुनते ही आप भी घबरा जाएंगे और तुरंत मदद के लिए तैयार भी हो जाएंगे। खास बात यह है कि कॉल करने वाले की आवाज भी बिल्कुल आपके रिश्तेदार जैसी लगती है। इन दिनों ऐसा ही एक स्कैम तेजी से फैल रहा है जिसे AI Voice Scam कहा जा रहा है। अगर आपको भी ऐसा कोई कॉल आये तो तुरंत सावधान हो जाएं।
हाल ही में ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसमें एक 59 वर्षीय महिला, इस एआई-वॉयस स्कैम का शिकार हुई है। इस स्कैम में महिला ने 1.4 लाख रुपये गंवा दिए। कॉल करने वाले स्कैमर ने पहले महिला के कनाडा में रहने वाले भतीजे की नकल करते हुए एक दर्दनाक कहानी गढ़ी और दावा किया कि उसे अभी पैसों की जरूरत है।
टीओआई के एक रिपोर्ट के अनुसार, स्कैमर ने देर रात महिला को एक कॉल किया जो शुरू में कनाडा में उसके भतीजे का लग रहा था। कॉल करने वाले ने कुशलता से भतीजे की आवाज की नकल तैयार की और वैसी ही पंजाबी में बात करने लगा जैसे उसका भतीजा बोलता है।
महिला ने बताया कि वह बिल्कुल उसके भतीजे की तरह लग रहा था और बिल्कुल उसी पंजाबी में बात कर रहा था जो वह घर पर बोलते हैं। फोन पर वह काफी घबराया हुआ लग रहा था और कहने लगा कि ”मेरा एक्सीडेंट हो गया है जल्द से जल्द पैसे ट्रांसफर कर दो” इतना सुनते ही महिला भी घबरा गई और उसने पैसे भेज दिए। दुर्भाग्य से, जब तक महिला को कॉल स्कैम का एहसास हुआ, तब तक वह स्कैम कॉल करने वाले द्वारा बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर चुकी थी।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने भी इस AI Voice Scam के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है और कहा है कि कनाडा और इजराइल जैसे देशों में रिश्तेदारों वाले लोग तेजी से इस स्कैम का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको भी ऐसे किसी अनजान नंबर से कॉल आए तो एक बार इसकी पुष्टि जरूर कर लें।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
6 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
8 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
10 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
11 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
12 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines