AI Voice Cloning Scam: क्या हो अगर एक दिन आपको अनजान नंबर से आपकी बेटी या बेटे का कॉल आए और फोन पर वह जोर-जोर से रोने लगे। आपसे मदद मांगने लगे? जान बचाने की गुहार लगाने लगे। यकीनन इतना सुनते ही आप घबरा जाएंगे और तुरंत मदद के लिए तैयार भी हो जाएंगे, लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट है, जो आपने आवाज सुनी वह आपके बेटे या बेटी की नहीं, बल्कि AI का यूज करके बनाई गई है। इन दिनों भारत समेत दुनियाभर में AI वॉइस स्कैम तेजी से फैल रहा है। अब तक हजारों लोग इस स्कैम का शिकार हो चुके हैं।
ताजा मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से सामने आया है, जहां एक महिला के पास अनजान नंबर से कॉल आया कि इंदौर के कॉलेज में पढ़ने वाली उनकी 19 वर्षीय बेटी सुरभि का अपहरण कर लिया गया है। यह बात सुनकर मां काफी ज्यादा घबरा गई। फोन करने वाले शख्स ने सख्त आवाज में कहा कि आपकी बेटी हमारे साथ है। जैसा कहा गया है वैसा करो, नहीं तो तुम उसे दोबारा नहीं देख पाओगे।
3 लाख रुपये की मांगी फिरौती
कॉल पर बात करते समय महिला को बेटी के रोने की आवाज आ रही थी। जैसे ही उसकी बात खत्म हुई, सुरभि की ‘मम्मा’ चिल्लाने की आवाज साफ हो गई। ऐसा लगा जैसे फोन को किसी ने उससे दूर खींच लिया हो। इसके बाद शख्स ने 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परेशान सरिता ने अपनी बेटी के नंबर पर कॉल करने की कोशिश भी की, लेकिन फोन स्विच ऑफ जा रहा था, जिससे वह और घबरा गई और उसने 50,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
बेटी ने फोन किया हुआ था बंद
एक घंटे बाद, पिता को सुरभि का फोन आया और उसने कहा कि वह हॉस्टल में सो रही है और उसने अपना फोन बंद किया हुआ था। इसके बाद परिवार को समझ आया कि उनके साथ स्कैम हो गया है। खास बात यह है कि इस स्कैम को अंजाम देने के लिए AI वॉयस क्लोनिंग सॉफ़्टवेयर का यूज किया गया था। सरिता ने इंदौर पुलिस को लिखित शिकायत देकर अपने साथ हुए फ्रॉड की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें : AI Voice Scam: मेरा एक्सीडेंट हो गया है मुझे पैसे चाहिए! फिर महिला के साथ हो गया स्कैम
AI से नकली वॉइस बनाई गई थी
अब तक हम लिंक पर क्लिक करके, OTP शेयर करके या फिशिंग के जरिए ऑनलाइन स्कैम्स के बारे में सुनते आए हैं, लेकिन अब AI वॉइस का यूज करके लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। खास बात यह है कि यह आपके परिवार वालों की आवाज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यूज करके उसकी नकली वॉइस बना लेता है। ऐसा ही कुछ सरिता को फोन करने वालों ने किया था।
कहां से मिलते हैं वॉइस के सैंपल?
हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कैमर्स को वॉइस के सैंपल आखिर मिलते कैसे हैं? सॉफ़्टवेयर सिक्योरिटी कंपनी McAfee ने एक रिसर्च में बताया कि अगर किसी का केवल 3 सेकंड का ऑडियो मिल जाए तो इससे 85% तक मेल खाने वाला वैसा ही ऑडियो बनाया जा सकता है। कंपनी ने इसको लेकर भारत सहित 7 देशों में सर्वे किया और पाया कि सभी युवाओं में से आधे से ज्यादा हफ्ते में कम से कम एक बार सोशल मीडिया पर अपनी आवाज शेयर करते हैं। स्कैमर्स न तो कोडर हैं और न ही साइंटिस्ट हैं। सिर्फ AI टूल्स को यूज करके लोगों को निशाना बना रहे हैं। आप भी ऐसी किसी कॉल पर भरोसा करने से पहले 2 बार इस पर विचार करें। जब तक कंफर्म न हो, तब तक कोई बड़ा कदम न उठाएं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
20 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
22 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines