New AI Tool: मार्केट में जब से OpenAI का ChatGPT आया है तब से तो AI आये दिन और भी ज्यादा एडवांस होता जा रहा है। गूगल, एप्पल समेत कई बड़ी कंपनियां अपने AI चैटबॉट पेश कर चुकी हैं जो घंटों के काम मिनटों में कर देते हैं, लेकिन हाल ही में स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा AI टूल तैयार किया है जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, यहां के वैज्ञानिकों ने ऐसा AI टूल बनाया है जो आपके आसपास मौजूद सूक्ष्मजीवों का विश्लेषण करके यह पता लगा सकता है कि आप हाल ही में किन जगहों पर गए थे। यानी ये AI टूल आपकी पोल खोल सकता है।
GPS का नहीं करता इस्तेमाल
यह नया तरीका, जो जीनोम बायोलॉजी एंड इवोल्यूशन पत्रिका में प्रकाशित हुआ है, इस बात की पहचान कर सकता है कि कोई व्यक्ति समुद्र तट, रेलवे स्टेशन या पार्क जैसी जगहों पर गया है या नहीं। खास बात यह है कि ये किसी GPS का इस्तेमाल नहीं करता। इसकी जगह ये टूल अलग-अलग जगहों पर मिलने वाले सूक्ष्मजीवों के “फिंगरप्रिंट” का इस्तेमाल करता है, जो हर जगह अलग-अलग होते हैं। इस नई तकनीक का इस्तेमाल फोरेंसिक और महामारी विज्ञान जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है।
कैसे काम करता है ये AI टूल?
शोधकर्ताओं ने बताया है कि कुछ सूक्ष्मजीव जैसे बैक्टीरिया, कवक और शैवाल अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग प्रकार के होते हैं। हर जगह पर सूक्ष्मजीवों के स्पेशल ग्रुप्स पाए जाते हैं, जिन्हें माइक्रोबायोम कहा जाता है। इस तरह, किसी व्यक्ति के शरीर या कपड़ों पर मौजूद सूक्ष्मजीवों के आधार पर यह पता लगाया जा सकता है कि वह हाल ही में कहां गया था। मतलब कल रात पार्क में आप किसके साथ घूम रहे थे? ये AI टूल आपके राज खोल सकता है।
ये भी पढ़ें : न बैटरी खत्म होगी, न फोटो ब्लर होगी…Vivo सबकी बजा देगा ‘पुंगी’; आ रहे हैं 3 नए फोन
कैसे तैयार किया गया ये AI टूल?
AI को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से जुटाए गए सूक्ष्मजीवों के डेटा के साथ तैयार किया गया है, जिसमें 53 शहरों के शहरी क्षेत्रों के सूक्ष्मजीव, 18 देशों से 237 मिट्टी के सैंपल और 9 अलग-अलग जल निकायों से 131 समुद्री माइक्रोबायोम को कलेक्ट किया गया है। इन सूक्ष्मजीवों का अध्ययन करके AI ने अलग अलग जगहों के खास सूक्ष्मजीव समूहों को पहचानना सीखा है। शोधकर्ता एरन एल्हाइक के अनुसार, यह मॉडल इंसान के शरीर पर सूक्ष्मजीवों की बदलती संरचना का लाभ उठाता है। इतना ही नहीं इससे बीमारियों के प्रसार और इन्फेक्शन के सोर्स का भी पता लगाया जा सकता है।
AI टूल की एक्यूरेसी कितनी?
AI टूल ने कई बार सटीकता के साथ विभिन्न जगहों की पहचान की है। इसने 92% मामलों में शहरी क्षेत्रों के मूल शहर की सही पहचान की। इतना ही नहीं ये AI टूल हांगकांग में दो सबवे स्टेशनों जो केवल 564 फीट की दूरी पर थे इन दोनों के बीच भी अंतर कर पाया। हालांकि, लंदन के पुराने और खराब रखरखाव वाले स्टेशनों में इसकी सटीकता कम रही, जहां यह केवल 50% मामलों में ही सही पहचान कर पाया।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
1 day agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
3 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
3 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
3 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
4 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines