Cyber Security: बीते कुछ सालों में एआई ने दुनिया भर में अपना दबदबा बना लिया है। ऐसे में साइबर अपराधी भी लोगों को फंसाने के लिए अब AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में चेक पॉइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज की रिपोर्ट में बताया गया है कि स्कैमर्स मजबूत मैलवेयर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये साइबर सिक्योरिटी के लिए एक बड़ा खतरा है।
सितंबर 2024 के ग्लोबल थ्रेट इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार साइबर अपराधी AI बेस्ड मैलवेयर बना रहे हैं और इसमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिसमें AsyncRAT सबसे फेमस मैलवेयर की लिस्ट में 10 स्थान पर है। आइये जानते हैं कि रिसर्चर्स का इसपर क्या कहना है।
क्या कह रहे रिसर्चर्स?
रिपोर्ट में रिसर्चर्स ने बताया है कि साइबर अपराधी HTML स्मगलिंग की मदद से AsyncRAT मैलवेयर को लोगों तक पहुंचाने के लिए स्क्रिप्ट डेवलप करना है, जिसमें AI का उपयोग किया जाता है। इसमें आपके डिवाइस पर मैलवेयर को पहुंचाने के लिए मैलिशियस VBScript कोड को पासवर्ड प्रोटेक्टेड ZIP फाइल भेजा जाता है। इसको तैयार करने में एआई का इस्तेमाल किया जाता है।
चेक पॉइंट सॉफ्टवेयर में रिसर्च की वीपी माया होरोविट्ज ने बताया कि यह सही है कि अपराधियों ने अपने मैलवेयर को बनाने में जनरेटिव AI का उपयोग करना शुरू कर दिया है। ये साइबर-हमले में लगातार हो रही बढ़त का कराण बन रहा है।
सबसे फेमस मैलवेयर
इस रिपोर्ट में बताया गया कि FakeUpdates इसमें सबसे फेमस मैलवेयर है, जिसने दुनिया भर के 7 % आग्रेनाइजेशन को प्रभावित किया है। इसके बाद एंड्रॉक्सघोस्ट ने 6% और फार्मबुक ने 4% ग्लोबल आग्रेनाइजेशन पर प्रभाव डाला है।
Security
यह भी पढ़ें – Flipkart Big Diwali Sale: बस कुछ घंटे और…iPhone, OnePlus, Samsung समेत ये फोन मिलेंगे सस्ते में
स्मार्टफोन पर भी खतरा
रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ मैलवेयर मोबाइल को भी प्रभावित कर रहे हैं। ट्रेड लिस्ट में सबसे आगे जोकर रहा है। वहीं अगर रैनसमवेयर की बात करें तो रैनसमहब इस लिस्ट में सबसे आगे है। इसमें ग्लोबल लेवल पर शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र को सबसे अधिक प्रभावित किया है इसके बार सरकार, सेना हेल्थ केयर सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
4 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
7 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
9 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines