Ai Plus Pulse 2 Review: Ai+ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तेजी से उभर रहा एक नया ब्रांड है, जिसका नेतृत्व माधव सेठ कर रहे हैं वही शख्स जिन्होंने कभी Realme को भारत में मजबूत पहचान दिलाई थी. कंपनी ने जुलाई 2025 में Pulse और Nova 5G के साथ अपनी शुरुआत की थी और अब Ai+ Pulse 2 के जरिए बजट सेगमेंट में एक बार फिर चर्चा में है.
आज के समय में बजट स्मार्टफोन की भरमार है, लेकिन उनमें से बहुत कम ऐसे होते हैं जो सच में लोगों को चौंका पाते हैं. Ai+ Pulse 2 उन्हीं में से एक बनने की कोशिश करता है. 10,000 रुपये से कम कीमत वाले इस फोन की शुरुआती कीमत सिर्फ 7,499 रखी रुपये गई है, लेकिन फीचर्स की लिस्ट देखकर यह कई महंगे मिड-रेंज फोन को भी टक्कर देता हुआ नजर आता है.
इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और Android 16 जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर ज्यादा महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं. यही वजह है कि लॉन्च के बाद से Ai+ Pulse 2 बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. नीचे हम इस फोन के फीचर्स, खूबियां और कमियों को आसान तरीके से समझते हैं.
फोन की अच्छी बातें (Pros)
- 1. बड़ी 6000mAh बैटरी– इस कीमत में इतनी बड़ी बैटरी मिलना काफी अच्छी बात है. सामान्य इस्तेमाल में यह फोन आसानी से डेढ़ से दो दिन तक चल सकता है.
- 2. 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले– 8,000 रुपये के आसपास के फोन में आमतौर पर 60Hz स्क्रीन मिलती है. यहां 120Hz होने से स्क्रॉलिंग और यूआई थोड़ा ज्यादा स्मूद महसूस होता है.
- 3. Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स– कई बजट फोन अभी भी Android 14 या 15 पर चल रहे हैं, जबकि यह फोन सीधे Android 16 के साथ आता है.
- 4. IP64 प्रोटेक्शन– हल्की बारिश या धूल से फोन को बेसिक सुरक्षा मिल जाती है, जो इस प्राइस रेंज में कम देखने को मिलती है.
- 5. Side Fingerprint और 3.5mm जैक– साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और हेडफोन जैक दोनों मिलना बजट यूजर्स के लिए अच्छा है.
- 6. स्टोरेज एक्सपेंशन– माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
फोन की कमजोरियां (Cons)
- 1. प्रोसेसर उतना पावरफुल नहीं– Unisoc T7250 रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक है, लेकिन यह Helio G85 या Snapdragon 680 जैसे प्रोसेसर जितना मजबूत नहीं है. भारी गेमिंग के लिए यह फोन बेहतर विकल्प नहीं माना जाएगा.
- 2. सिर्फ HD+ स्क्रीन– डिस्प्ले बड़ा है, लेकिन इसमें Full HD+ रिजोल्यूशन नहीं मिलता. इसलिए स्क्रीन उतनी शार्प नहीं लगेगी.
- 3. eMMC 5.1 स्टोरेज– फोन में eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है, जो UFS स्टोरेज की तुलना में थोड़ी धीमी मानी जाती है.
- 4. नई कंपनी होने का रिस्क– Ai+ अभी नया ब्रांड है, इसलिए इसकी आफ्टर-सेल्स सर्विस और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर भरोसा बनना बाकी है.
- 5. ऑफलाइन उपलब्धता नहीं– यह फोन फिलहाल सिर्फ Flipkart पर उपलब्ध है. जो लोग ऑफलाइन स्टोर से फोन खरीदना पसंद करते हैं, उनके लिए यह समस्या हो सकती है.
किसके लिए सही है Ai+ Pulse 2?
अगर आप पहली बार स्मार्टफोन ले रहे हैं, या घर में किसी बड़े बुजुर्ग के लिए ऐसा फोन चाहिए जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले, तो यह फोन ठीक विकल्प हो सकता है. बड़ी स्क्रीन, मजबूत बैटरी और नया Android वर्जन इसे बेसिक यूजर्स के लिए उपयोगी बनाते हैं. लेकिन अगर आप गेमिंग करते हैं, बेहतर कैमरा चाहते हैं या लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट की उम्मीद रखते हैं, तो दूसरे ऑप्शन देखना बेहतर रहेगा.
खरीदना चाहिए या नहीं?
Ai+ Pulse 2 की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये रखी गई थी, उस कीमत पर यह एक शानदार डील मानी जा सकती थी. लेकिन अगर इसे 7,499 की सामान्य कीमत पर खरीदना है, तो Redmi और Samsung में ज्यादा बैलेस्ड ऑप्शन पैकेज देते हैं. फिर भी अगर आपकी प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ और Android 16 है और Flipkart पर कोई अच्छा ऑफर मिल रहा है, तो Ai+ Pulse 2 पर विचार किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Xiaomi 17 और 17 Ultra की भारत में एंट्री, कैमरा और बैटरी फीचर्स सुनकर रह जाएंगे हैरान, कीमत भी जानें
संबंधित खबरें
Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
3 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
16 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
23 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines