---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Ai+ Nova 2 Review: बजट में दमदार 5G, लेकिन कुछ समझौते भी; खरीदें या नहीं?

11,000 रुपये के बजट में 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं? मैंने Ai+ Nova 2 5G को इस्तेमाल किया और रिजल्ट चौंकाने वाले रहे. क्या यह सच में बेस्ट बजट 5G फोन है या सिर्फ हाइप? जानिए पूरा सच इस रिव्यू में.

---विज्ञापन---

Ai+ Nova 2 Review: मैंने जब Ai+ Nova 2 5G को इस्तेमाल करना शुरू किया, तो पहली ही नजर में यह एक सिंपल लेकिन प्रैक्टिकल फोन लगा. यह फोन उन लोगों के लिए है जो कम बजट में 5G और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर कंपनी ने समझौते भी किए हैं जो इस्तेमाल के दौरान साफ दिखते हैं.

कीमत और उपलब्धता

सबसे पहले इसकी कीमत की बात कर लें, क्योंकि यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. Ai+ Nova 2 5G की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसका हाई एंड वेरिएंट Ai+ Nova 2 Ultra 16,999 रुपये में आता है. इसकी सेल अब Flipkart पर शुरू हो चुकी है.

---विज्ञापन---

डिजाइन अच्छा है, लेकिन कवर जरूरी

डिजाइन की बात करूं तो फ्रंट में ज्यादा बदलाव नहीं है वही U शेप नॉच और 8MP सेल्फी कैमरा. लेकिन पीछे का कैमरा मॉड्यूल अब थोड़ा मॉडर्न “स्क्विरकल” डिजाइन में है, जो मुझे Redmi Note 15 की याद दिलाता है.

पीछे का ग्लॉसी पैनल दिखने में प्रीमियम लगता है, लेकिन सच कहूं तो यह बहुत जल्दी फिंगरप्रिंट्स और स्क्रैच पकड़ लेता है. मैंने बिना कवर इस्तेमाल किया तो जल्दी ही स्मजेस दिखने लगे इसलिए बॉक्स में मिलने वाला TPU कवर जरूरी हो जाता है. रेड एक्सेंट वाला पावर बटन अच्छा टच देता है.

---विज्ञापन---

डिस्प्ले स्मूद लेकिन शार्पनेस ऐवरेज

फोन में 6.74 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. मुझे इसका स्मूद एक्सपीरियंस काफी पसंद आया ज्यादातर ऐप्स ऑटोमैटिक 120Hz पर चलते हैं.

कलर में vivid मोड पर डिस्प्ले ज्यादा अच्छा लगा रंग ब्राइट और सही दिखते हैं. हालांकि 720p रिजॉल्यूशन है, तो डिटेल्स उतनी शार्प नहीं मिलतीं. इंडोर में विजिबिलिटी अच्छी है, लेकिन तेज धूप में थोड़ी परेशानी होती है.

---विज्ञापन---

परफॉर्मेंस उम्मीद से बेहतर

इस फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है, जो मेरे इस्तेमाल में काफी भरोसेमंद लगा. डेली टास्क जैसे WhatsApp, Instagram, Chrome या मल्टीटास्किंग में मुझे कोई बड़ा लैग महसूस नहीं हुआ.

मैंने BGMI को Super Smooth + Extreme सेटिंग्स पर खेला और 60FPS का एक्सपीरियंस मिला. हल्की फुल्की गेमिंग और रोजमर्रा के कामों के लिए यह फोन बिल्कुल सही है. परफॉर्मेंस के मामले में यह Realme C83 5G जैसे महंगे फोन के करीब पहुंच जाता है.

---विज्ञापन---

सॉफ्टवेयर साफ सुथरा और हल्का

यह फोन Android 16 पर आधारित NxtQ UI के साथ आता है और मुझे इसकी सबसे अच्छी बात लगी कोई भी बेकार ऐप नहीं. पूरा इंटरफेस क्लीन और फास्ट लगता है. AI फीचर्स की बात करूं तो बहुत ज्यादा कुछ खास नहीं है, लेकिन Google Gemini और AI Search जैसे ऑप्शन मिलते हैं. मुझे Circle to Search की कमी जरूर महसूस हुई.

बैटरी लंबी चलती है, लेकिन चार्जिंग धीमी

6000mAh की बैटरी ने मुझे काफी इम्प्रेस किया. हल्के इस्तेमाल में मैंने आराम से 2 दिन तक फोन चलाया, जिसमें 5G, Wi Fi और Bluetooth भी ऑन थे. लेकिन चार्जिंग यहां सबसे बड़ा डाउनसाइड है 18W चार्जर से फोन को फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे लगते हैं. आज के समय में यह थोड़ा स्लो लगता है.

---विज्ञापन---

कैमरा ठीक ठाक, लेकिन खास नहीं

फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है. दिन में फोटो अच्छे आते हैं कलर्स थोड़े ज्यादा सैचुरेटेड होते हैं, जो कुछ लोगों को पसंद भी आ सकते हैं. लेकिन पोर्ट्रेट और लो लाइट में कैमरा कमजोर पड़ता है ओवरएक्सपोजर और डिटेल की कमी दिखती है. सेल्फी कैमरा मुझे ज्यादा बैलेंस्ड लगा, जहां स्किन टोन नैचुरल दिखे. अच्छी बात यह है कि फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जो इस प्राइस में कम देखने को मिलता है.

फाइनल वर्डिक्ट

मेरे अनुभव में, Ai+ Nova 2 एक बैलेंस्ड बजट 5G फोन है. इसमें परफॉर्मेंस, क्लीन सॉफ्टवेयर और बैटरी लाइफ जैसी चीजें काफी मजबूत हैं. अगर आप ₹11,000 के आसपास एक ऐसा फोन चाहते हैं जो रोजमर्रा के काम आसानी से संभाल ले, तो यह अच्छा ऑप्शन है. लेकिन अगर आपको फास्ट चार्जिंग और बेहतर कैमरा चाहिए, तो शायद आपको दूसरे विकल्प देखने चाहिए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- # इस निशान को कहते हैं Hashtag? तो गलत हैं आप, असली नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

First published on: May 05, 2026 04:55 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola