Gemini Nano Banana: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग AI टूल्स की मदद से अपनी यूनिक और अट्रैक्टिव फोटोज बना रहे हैं। किसी के चेहरे को अलग-अलग लुक्स में दिखाया जा रहा है, तो कोई खुद को नए किरदारों में बदलकर तस्वीरें शेयर कर रहा है। देखने में यह मजेदार लगता है, लेकिन इसमें छिपे खतरे को नजरअंदाज करना सही नहीं है।
क्या है Gemini Nano Banana?
गूगल का Gemini Nano Banana एक ऐसा AI मॉडल है जो फोटो और टेक्स्ट दोनों को आसानी से प्रोसेस कर सकता है। इसी वजह से हाल ही में इसका इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। लोग इसे अपने चेहरे और फोटोज से अलग-अलग तरह की तस्वीरें बनाने के लिए यूज कर रहे हैं। यह मॉडल Google Gemini के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।
प्राइवेसी पर खतरा
गूगल के मुताबिक असली खतरा Gemini Nano Banana जैसे ऑफिशियल टूल्स से नहीं है, बल्कि उन नकली ऐप्स और वेबसाइट्स से है जो इस ट्रेंड का फायदा उठाकर लोगों को फंसाते हैं। साइबर अटैकर्स ऐसे फेक प्लेटफॉर्म बनाते हैं जो AI फोटो जेनरेट करने का दावा करते हैं, लेकिन असल में वे यूज़र्स का डाटा चोरी कर लेते हैं।
ये भी पढ़ें –ऑफिशियल लिंक से ऐसे बनाएं ट्रेंडिग फोटो
डाटा लीक से क्या हो सकता है नुकसान
- अगर आपका डाटा गलत हाथों में चला गया, तो उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है।
- आपकी पहचान चोरी हो सकती है।
- फेक प्रोफाइल बनाकर गलत काम किए जा सकते हैं।
- आपके चेहरे से अश्लील फोटोज या वीडियो तक बनाए जा सकते हैं।
- यहां तक कि फाइनेंशियल फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग का खतरा भी बढ़ जाता है।
कैसे रहें सुरक्षित?
AI फोटो ट्रेंड का मजा लेते वक्त सतर्क रहना जरूरी है। कुछ आसान बातों का ध्यान रखें-
- हमेशा केवल Google Gemini जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।
- किसी भी थर्ड पार्टी ऐप को इस्तेमाल करने से पहले उसके रिव्यू और रेटिंग जरूर चेक करें।
- वेबसाइट खोलने के बाद उसका URL ध्यान से देखें ताकि आप नकली वेबसाइट पर न पहुंचें।
- सबसे अहम, अपनी सेंसिटिव और पर्सनल फोटोज कभी अपलोड न करें।
समझदारी ही है सबसे बड़ी सेफ्टी
सोशल मीडिया ट्रेंड्स देखने में अट्रैक्ट होते हैं, लेकिन आंख बंद करके उनमें कूदना खतरनाक हो सकता है। अगर सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा, तो पल भर की गलती हमेशा के लिए भारी पड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि समझदारी से टूल्स का इस्तेमाल करें और अपनी प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखें।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
23 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines