Ai+ Nova 5G Review: भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स की लड़ाई काफी कड़ी है. इसी भीड़ में Ai+ Nova 5G ने एंट्री ली है, जिसे NxtQuantum ने लॉन्च किया है. इसकी खास बात है प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर फोकस. 9,999 रुपये की कीमत में 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और Android 15 मिलता है. मैंने इसे कुछ समय इस्तेमाल किया, आइए बताते हैं अनुभव कैसा रहा.
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Ai+ Nova 5G पहली नजर में सस्ता फोन नहीं लगता. इसका डिजाइन काफी साफ और फ्रेश है. यह ग्रीन, ब्लैक, ब्लू, पिंक, रेड और पर्पल जैसे रंगों में आता है. मेरे पास रेड वेरिएंट था, जो देखने में यूथफुल लगता है. पीछे प्लास्टिक बैक है, लेकिन उस पर Panda Glass की प्रोटेक्शन दी गई है, जिससे मजबूती महसूस होती है. करीब 190 ग्राम वजन के साथ फोन हाथ में हल्का और पकड़ने में आरामदायक लगता है.
6.7 इंच की IPS डिस्प्ले HD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है. नीचे की तरफ बेज़ल थोड़ा मोटा है, जो डिजाइन को थोड़ा पुराना लुक देता है. हालांकि साइड बेजल पतले हैं. इस कीमत में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलना बड़ी बात है. ब्राइटनेस भी ठीक-ठाक है, बाहर धूप में कंटेंट आसानी से दिख जाता है.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है. रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, ब्राउजिंग और वीडियो देखने में फोन स्मूद चलता है. हल्की-फुल्की गेमिंग भी ठीक रहती है. 6GB रैम के साथ वर्चुअल रैम का ऑप्शन भी है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है.
इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसका NxtQ OS है, जो Android 15 पर बेस्ड है. इसमें फालतू ऐप्स नहीं हैं, जिससे फोन तेज चलता है. सबसे अच्छी बात है प्राइवेसी फीचर्स. फोन खुद बताता है कि कौन सा ऐप आपकी लोकेशन या परमिशन गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है. टेस्टिंग के दौरान एक ऐप की लोकेशन एक्सेस को फोन ने खुद अलर्ट करके दिखाया, जिसे तुरंत बंद किया जा सकता था. हालांकि कभी-कभी छोटे सॉफ्टवेयर बग दिखे, लेकिन अपडेट से ये ठीक हो सकते हैं.
कैमरा परफॉर्मेंस
Ai+ Nova 5G में पीछे 50MP का कैमरा दिया गया है. दिन की रोशनी में फोटो अच्छी आती हैं, रंग नेचुरल रहते हैं और डायनैमिक रेंज भी ठीक है. AI खुद एक्सपोजर और शार्पनेस को एडजस्ट करता है. जूम करने पर डिटेल थोड़ी कम हो जाती है. रात में कैमरा एवरेज है, नॉइज नजर आता है, लेकिन इस कीमत में यह स्वीकार्य है.
फ्रंट में 5MP का कैमरा है, जो थोड़ा निराश करता है. सेल्फी में डिटेल कम और कलर हल्के लगते हैं, खासकर कम रोशनी में. वीडियो 4K में रिकॉर्ड हो जाता है, लेकिन स्टेबलाइजेशन नहीं है, इसलिए चलते वक्त वीडियो हिलता है.
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो इसकी बड़ी मजबूती है. सामान्य इस्तेमाल में यह आराम से डेढ़ से दो दिन चल जाती है. 5G और ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी पूरा दिन निकाल देती है. चार्जिंग 10W की है, और इसकी चार्जिंग स्पीड काफी स्लो है. इसे फुल चार्ज होने में लगभग डेढ़ से दो घंटे लगते हैं. USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है.
फाइनल राय
अगर आप 10,000 के बजट में ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जो सिर्फ स्पेसिफिकेशन ही नहीं बल्कि आपकी प्राइवेसी का भी ध्यान रखे, तो Ai+ Nova 5G एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. कैमरा और सॉफ्टवेयर में थोड़ी कमियां हैं, लेकिन बैटरी, डिस्प्ले और सिक्योरिटी फीचर्स इसे अलग बनाते हैं. खासकर उन यूजर्स के लिए, जो डेटा और प्राइवेसी को लेकर ज्यादा सतर्क रहते हैं.
ये भी पढ़ें- iPhone Air Review: सिर्फ eSim वाला सबसे पतला iPhone खरीदने लायक है या नहीं, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 mins agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines