iPhone 16 और Samsung Galaxy S24 सीरीज में मिलेंगे 4 सबसे जबरदस्त AI Features
AI Features : Apple और Samsung अपने अगले फ्लैगशिप फोन, iPhone 16 और Samsung Galaxy में नए AI फीचर्स पेश करने जा रहे हैं।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

AI Features: आज AI, हमारे रहने और काम करने के तरीके को तेजी से बदल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में, हमने स्मार्टफोन सहित स्मार्ट डिवाइस पर भी कई शानदार एआई-फीचर्स को देखा है। Apple और Samsung भी लगातार इसी कड़ी में काम कर रहे हैं। दोनों कंपनियां AI रिसर्च और विकास में भारी निवेश कर रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो कहा जा रहा है कि आने वाले वर्षों में AI स्मार्टफोन में और भी बड़ी भूमिका निभाएगा। Apple और Samsung अपने अगले फ्लैगशिप फोन, iPhone 16 और Samsung Galaxy में कौन से नए AI फीचर्स पेश करेंगे इसके बारे में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस वक्त स्मार्टफोन हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। दिनभर हम इसका यूज करते हैं, लेकिन आने वाले समय में ऐसा कहा जा रहा है कि AI कुछ कामों को खुद ही कर देगा। इससे समय की काफी बचत होगी। एआई का यूज यूजर्स की जरूरतों का अनुमान लगाने और उसके अनुसार काम करने के लिए किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, एक एआई असिस्टेंट यह अनुमान लगा सकता है कि फोन की बैटरी कब कम हो रही है और खुद ही पावर-सेविंग मोड को ऑन कर देगा।
ऐसा कहा जा रहा है कि AI द्वारा जल्द ही रियल टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन को और भी बेहतर किया जा सकता है। iPhone 16 और सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज के लिए यह एक गेम-चेंजर फीचर साबित हो सकता है। यह फीचर यूजर्स को विभिन्न भाषाएं बोलने वाले लोगों के साथ बातचीत करने की सुविधा देगा। फोन रियल टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन के लिए एआई का यूज करेगा ताकि दोनों लोग एक-दूसरे को समझ सकें।
आज स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के साथ-साथ लोग बेहतर कैमरा की तलाश में रहते हैं, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि नए AI फीचर्स मोबाइल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदल देंगे। AI आपको बताएगा की कंपोजिशन कैसी होनी चाहिए। Automatic Scene Recognition जैसे फीचर्स स्मार्टफोन फोटोग्राफी को अगले लेवल पर ले जा सकता है। यहां तक की iPhone 16 और Samsung Galaxy S24 सीरीज में बेहतर फ़िल्टर का Suggestion देने के लिए AI एल्गोरिदम का यूज किया जा सकता है। एआई स्मार्टफोन से ली गई तस्वीरों की क्वालिटी में भी सुधार लाएगा।
Google Assistant और Siri जैसे वर्चुअल असिस्टेंट स्मार्टफोन पर आम हो गए हैं, लेकिन अब AI के साथ इन्हें जोड़ कर एक नया रूप देने की तैयरी चल रही है। iPhone 16 और Samsung Galaxy S24 सीरीज, सिरी और गूगल असिस्टेंट को इस तरह से अब इंटीग्रेटेड किया जा रहा है जो यूजर्स को उनके एड्रेस, शेड्यूल और पिछले इंटरैक्शन के आधार पर जरूरतों का अनुमान लगा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी कोई मीटिंग है, तो वर्चुअल असिस्टेंट ट्रैफ़िक अपडेट दे सकता है और सुझाव दे सकता है कि आपको कब निकलना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: