AI Deepfake Detection Feature: आज के डिजिटल Era में जहां टेक्नोलॉजी ने हमारी लाइफ को काफी आसान बना दिया है, तो वहीं Deepfake जैसी टेक्नोलॉजी कई तरह के खतरे भी पैदा कर रही है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि Deepfake एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें किसी शख्स के चेहरे और आवाज की हूबहू नकल करके नकली वीडियो तैयार किया जाता है। ये वीडियो इतने रियल लगते हैं कि रियल और फेक में फर्क कर पाना मुश्किल हो जाता है लेकिन हाल ही में HONOR ने एक ऐसा फोन पेश किया है जिसमें Ai Deep Fake Recognition फीचर देखने को मिल रहा है। इस फीचर को कंपनी ने एक Ad के जरिए हाईलाइट किया है।
विज्ञापन में दिखाया खास AI फीचर
विज्ञापन की शुरुआत में एक लड़की अपने घर पर फोन करती है और कहती है कि मैं बड़ी मुश्किल में हूं मुझे बचाओ और मुझे पैसों की जरूरत है, ये देखकर घर वाले घबरा जाते हैं और पैसे भेजने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन तभी बच्ची घर आ जाती है जिसे देखकर माता-पिता के होश उड़ जाते हैं। घर वालों को ये अहसास होता है कि उनके साथ अभी एक बड़ा स्कैम होने वाला था। तभी कंपनी अपने फोन को पेश करती है और बताती है कि उनका डिवाइस पहले ही ऐसे AI Deepfake वीडियो को सिर्फ 3 सेकंड में पहचान सकता है। दरअसल, इस फीचर को कंपनी ने HONOR Magic7 Pro में पेश किया है। देखा जाए तो ये फीचर काफी यूजफुल है। अभी तक Apple, गूगल और सैमसंग के लाख रुपये वाले फोन में भी ये फीचर नहीं है।
कैसे काम करता है ये फीचर?
वीडियो की पिक्सल एनालिसिस: सबसे पहले ये फीचर हर फ्रेम को बारीकी से चेक करता है। अक्सर नकली वीडियो में पिक्सल में बदलाव और चेहरे के मूवमेंट कुछ अलग होती हैं, जिन्हें AI एक झटके में पकड़ लेता है। यही नहीं अगर वीडियो में वॉइस नकली है, तो AI उसकी फ़्रीक्वेंसी और पैटर्न को चेक करता है। इसके अलावा फीचर वीडियो के बैकग्राउंड डेटा को भी चेक करता है जिससे ये पता लगाया जा सकता है कि इसे एडिट किया गया है या नहीं।
ये भी पढ़ें : 500 टीवी चैनल्स देखें फ्री में…BSNL ने इन राज्यों में भी शुरू की खास सर्विस
कैसे ऑन करें ये फीचर?
अगर आपके पास HONOR Magic7 Pro है तो आप इस फीचर को अभी ऑन कर लें। इसके बाद आपको हर कॉल पर AI Deepfake वीडियो अलर्ट मिल जाएगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा।
- अब आपको यहां प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- थोड़ा स्क्रॉल करने पर आपको डिवाइस एंड डेटा प्रोटेक्शन का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- अब AI Deep Fake Detection फीचर को यहां से ऑन कर लें।
- हर वीडियो कॉल पर अब आपको AI Deep Fake का अलर्ट मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
Apple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
33 mins agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
17 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
19 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines