AI Crime News: दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का कब्जा होना शुरू हो गया है। भारत समेत अन्य देशों में इसकी मांग बढ़ती ही जा रही है। ये हाई-टेक्नोलॉजी जिस तरह से लोगों के कई कामों को मिनटों में निपटाने में सक्षम है, ठीक वैसे ही कई लोगों के लिए मुसीबत भी खड़ा कर रहा है। एआई की मदद से कई लोग गल काम भी कर रहे हैं, जिन पर अब लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन ले लिया है।
ऐसे लोग जो AI का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं उनके लिए अब मुसीबत खड़ी हो सकती है, क्योंकि सरकार की और से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, कई कुछ लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेकर लोगों का आपत्तिजनक वीडियो बना रहे हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे जाना होगा।
AI से बन रही हैं अश्लील वीडियो
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एक अलग दुनिया तैयार की जा सकती है। इसके अलावा कई बड़े कामों को मिनटों में किया जा सकता है। हालांकि, एआई अब लोगों के लिए डर का जरिया बन चुका है। इसके बुरे परिणाम भी सामने आने लगे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र के पालघर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक पुलिसकर्मी के दो बेटों ने AI गलत तरह से यूज करके महिलाओं और लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाया है।
बनाने के साथ सोशल मीडिया पर भी किया साझा
पुलिसकर्मी के दोनों बेटों ने हद तब कर दी जब उन्होंने महिलाओं और लड़कियों का अश्लील वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर भी सर्कुलेट कर दिया। यहां तक कि जिन पीड़िताओं ने इसका विरोध किया उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की। हालांकि, अब दोनों अपराधियों को शिकायत के बाद जेल में बंद कर दिया गया है।
AI के गलत इस्तेमाल से होगी जेल
AI का गलत इस्तेमाल करके अगर कोई अश्लील वीडियो या फिर कुछ गलत काम करता पाया गया तो ऐसे में उसके खिलाफ IT Act, IPC की अलग-अलग धाराओं और डेटा प्रोटेक्शन लॉ के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। एक साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार IT Act धारा 67 के तहत अगर इंटरनेट पर कोई आपत्तिजनक वीडियो को पोस्ट किया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसे 3 साल तक की सजा और जुर्मान देना होगा।
अपराधी के खिलाफ कैसे दर्ज करवाएं केस?
अगर किसी ने आपके साथ इस तरह की कोई चीज की है तो आपको इसकी शिकायत तुरंत दर्ज करवानी चाहिए। आपके बिना मर्जी से कोई भी आपके चेहरे, तस्वीर या वीडियो का गलत तरह से इस्तेमाल नहीं कर सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो वो व्यक्ति साइबर क्राइम के तहत सजा पा सकता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
7 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
8 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
12 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
14 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines