AI Tools Safety Measures: आजकल कई स्मार्टफोन्स में इनबिल्ट AI फीचर्स मिलने लगे हैं जिसने हमारे काफी काम आसान बना दिए हैं। चाहे वो गूगल का Gemini हो या Apple का ChatGPT वाला सीरी, चैटबॉट्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ये टूल्स न सिर्फ किसी भी तरह का कंटेंट लिख सकते हैं, बल्कि मीटिंग के नोट्स लेने से लेकर कुछ कामों को याद दिलाने जैसे काम में भी मदद कर सकते हैं। इन टूल्स से यूजर्स की लगभग हर जरूरत को पूरा किया जा सकता है, लेकिन इनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी के साथ डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर गंभीर चिंताएं भी सामने आई हैं। अगर आप इन टूल्स का यूज कर रहे हैं तो इससे आपका पर्सनल डेटा भी चोरी हो सकता है।
AI टूल्स डेटा प्राइवेसी पर बड़ा खतरा
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि OpenAI का ChatGPT, जो बड़े लैंग्वेज मॉडल पर तैयार किया गया है, इसे भी इंटरनेट से डेटा स्क्रैप करके ट्रेनेड किया गया है। यह प्रोसेस कहीं न कहीं यूजर्स की प्राइवेसी को खतरे में डाल सकता है। हाल ही में किए गए एक सर्वे में ये खुलासा हुआ है कि 70% से ज्यादा यूजर्स AI टूल्स के साथ चैट करते टाइम अपनी पर्सनल जानकारी शेयर करने के खतरों को नहीं समझते। जबकि 38 परसेंट यूजर्स अनजाने में ही अपनी पर्सनल जानकारी शेयर कर देते हैं। इसलिए अगर आप भी इन टूल्स का यूज कर रहे हैं तो ये 3 गलतियां न करें …
भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां
पर्सनल डेटा शेयर करने से बचें
कुछ लोग अपनी सारी डिटेल्स AI चैटबॉट से के साथ शेयर कर देते हैं। जैसे सीधे AI से पूछ लेते हैं कि “मेरा जन्म 15 नवंबर को हुआ था, इससे मेरे बारे में क्या पता चलता है?” लेकिन आपको इसकी जगह सिक्योर तरीके से अपना सवाल पूछना चाहिए जैसे विंटर सीजन के एंड में जन्म लेने वाले व्यक्ति के क्या गुण होते हैं? इससे आपके सवाल का जवाब भी मिल जाएगा और आपका डेटा भी नहीं गया।
ये भी पढ़ें : Redmi का 5G फोन सिर्फ 8,999 रुपये में, Flipkart New Year सेल की बेस्ट डील!
फाइनेंशियल इनफार्मेशन न बताएं
AI चैटबॉट के साथ फाइनेंशियल इनफार्मेशन भी शेयर न करें। ये जोखिम भरा हो सकता है। जैसे “मैं हर महीने 50,000 कमाता हूं और इन्वेस्टमेंट करना चाहता हूं कहां पैसे लगाना सही रहेगा” लेकिन इसी सवाल को आप कुछ इस तरह भी पूछ सकते हैं कि “कुछ बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान बताओ”। आपको अपनी इनकम रिवील नहीं करनी है।
हेल्थ डेटा शेयर न करें
अगर आप AI चैटबॉट के साथ अपना हेल्थ डेटा शेयर कर रहे हैं तो ये भी जोखिम भरा हो सकता है। कभी भी कुछ इस तरह AI चैटबॉट को हेल्थ डेटा न दें, “मेरे परिवार को ये बीमारी है; क्या मैं भी खतरे में हूं?” इसकी जगह आपको कुछ ऐसे सवाल करने चाहिए कि ”इस बीमारी के लक्षण क्या हैं?”
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
6 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
10 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
12 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
13 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
14 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines