Affordable Cooling Device: सर्दियां जाने को हैं और दिन में अब गर्मी महसूस होने लगी है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए एक महंगा AC खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा रुकिए। AC की जगह आप मार्केट में मौजूद ये 5 हजार का डिवाइस खरीद सकते हैं जो आपको गर्मी से राहत दिला सकता है। दरअसल, जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है तो हवा में नमी भी बढ़ रही है। ऐसे में लोग आमतौर पर एयर कंडीशनर का सहारा लेते हैं लेकिन AC काफी ज्यादा कॉस्टली होता है।
ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए उमस से राहत पाना चाहते हैं, तो ये एक खास डिवाइस आपकी परेशानी को हल कर सकता है। यह डिवाइस कुछ ही मिनटों में रूम की नमी को कम कर देता है, जिससे पंखे और कूलर भी पहले से बेहतर काम करने लगते हैं। क्या है यह डिवाइस? चलिए इसके बारे में जानें…
क्या है ये डिवाइस?
दरअसल, हम जिस प्रोडक्ट की बात कर रहे हैं, उसका नाम डी-ह्यूमिडिफायर है। यह एक स्मार्ट डिवाइस होता है, जो रूम में मौजूद नमी को सोख कर एनवायरनमेंट को ठंडा और सूखा बना देता है। जिससे चिपचिपी गर्मी और उमस गायब हो जाती है, जिससे आप बिना AC के भी बेहतर ठंडक का मजा ले सकते हैं।
जान लें डी-ह्यूमिडिफायर के फायदे
- ये सस्ता डिवाइस उमस को खत्म कर सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलती है।
- इससे पंखे और कूलर की कूलिंग कैपेसिटी बढ़ा जाती है।
- यही नहीं ये AC के मुकाबले सस्ता और बिजली की खपत भी कम करता है।
- इसके अलावा ये डिवाइस एलर्जी और फफूंदी से बचा सकता है।
कितनी है डी-ह्यूमिडिफायर की कीमत?
डी-ह्यूमिडिफायर की कीमत 5,000 रुपये से शुरू होती है, जो एयर कंडीशनर के मुकाबले बहुत ज्यादा सस्ता ऑप्शन है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकते हैं।
ये हैं तीन बेस्ट ऑप्शन…
Techzere Electric Dehumidifier: अमेजन पर इसकी कीमत 4,999 रुपये है।
SHARP dehumidifier with Air Purifier: ये डी-ह्यूमिडिफायर तो Air Purifier भी है जिसे आप अमेजन से 34,189 रुपये में खरीद सकते हैं।
HINISO Dehumidifier for Home: इस डी-ह्यूमिडिफायर की कीमत अमेजन पर 13,489 रुपये है।
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 hr agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
3 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
5 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
22 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines