Adobe Free For Students In India: भारत में डिजिटल और AI स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए Adobe ने एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने घोषणा की है कि देश के हजारों स्कूल और कॉलेजों से जुड़े छात्रों को उसके लोकप्रिय और प्रोफेशनल टूल्स मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे. इस पहल का मकसद युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ना और उन्हें भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करना है.
India AI Impact Summit में हुई बड़ी घोषणा
Adobe ने यह ऐलान 19 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit के दौरान किया. कंपनी ने इसे भारत में AI आधारित क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में एक रणनीतिक निवेश बताया है. इस पहल से छात्रों को इंडस्ट्री लेवल के टूल्स का अनुभव मिलेगा.
हजारों संस्थानों के छात्रों को मिलेगा फायदा
यह AI.first ऑफर उन छात्रों के लिए है जो देश के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों से जुड़े हैं, जहां Content Creator Labs बनाए गए हैं. यह पहल केंद्रीय बजट 2026 में घोषित सरकारी योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य AVGC (Animation, Visual Effects, Gaming और Comics) सेक्टर में बड़े पैमाने पर रोजगार तैयार करना है. सरकार का लक्ष्य 2030 तक इस सेक्टर में करीब 20 लाख नौकरियां पैदा करना है.
सिर्फ सॉफ्टवेयर नहीं, मिलेगा स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम
Adobe सिर्फ Photoshop, Acrobat और Firefly जैसे टूल्स तक मुफ्त पहुंच ही नहीं देगा, बल्कि इनके सही इस्तेमाल के लिए विशेष कोर्स भी उपलब्ध कराएगा. यह प्रोग्राम NASSCOM FutureSkills Prime के साथ मिलकर चलाया जाएगा, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से संचालित एक राष्ट्रीय डिजिटल स्किलिंग पहल है. छात्रों को इंडस्ट्री के अनुसार कोर्स और सर्टिफिकेशन भी मुफ्त मिलेंगे.
Adobe Firefly से सीखेंगे एडवांस्ड AI स्किल्स
इस पहल की खास बात Adobe Firefly तक सीधी पहुंच है. यह कंपनी का जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म है, जो Google, OpenAI और Runway जैसे पार्टनर्स के AI मॉडल्स के साथ काम करता है. इससे छात्र ग्राफिक डिजाइन, एनीमेशन, मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में आधुनिक AI टूल्स का उपयोग करना सीख सकेंगे.
AI से भारतीय कहानियों को मिला नया रूप
समिट के दौरान Adobe ने ‘Kathvatr’ नाम की एक AI.पावर्ड शॉर्ट फिल्म सीरीज भी पेश की. यह सीरीज भारतीय लोककथाओं पर आधारित है और इसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ मिलकर तैयार किया गया है. यह पहल दिखाती है कि AI के जरिए पारंपरिक कहानियों को भी आधुनिक डिजिटल रूप में पेश किया जा सकता है.
भारत के AI विजन को मिलेगा मजबूती
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल और AI विजन को आगे बढ़ाने में मदद करेगी. यह प्रोग्राम न केवल छात्रों को वैश्विक स्तर के टूल्स और स्किल्स देगा, बल्कि भारत को AI आधारित क्रिएटिव इकोनॉमी में मजबूत बनाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा.
ये भी पढ़ें- आपका फोन कॉल कोई और तो नहीं सुन रहा? Jio के नए सिक्योरिटी फीचर से मिनटों में लगेगा पता
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
10 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
12 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
13 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
16 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
17 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines