Acer Swift Edge SFA16-41 Laptop: ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एसर द्वारा 15 दिसंबर, गुरुवार को अपना लेटेस्ट लैपटॉप लॉन्च किया है। कंपनी का नया लैपटॉप 16 इंच ओएलईडी डिस्प्ले के साथ है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट प्लूटन सुरक्षा प्रोसेसर है। मार्केट में एसर के कई लैपटॉप हैं जिनमें से कुछ लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वहीं, अब एसर ने स्विफ्ट एज लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। आइए आपको लेटेस्ट स्विफ्ट एज लैपटॉप की कीमत, उपलब्धता और खासियत बताते हैं।
Acer Swift Edge Laptop Price & Availability
एसर का ‘स्विफ्ट एज’ लैपटॉप कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप चाहें तो इसे अमेजन से भी खरीद सकते हैं। स्विफ्ट एज लैपटॉप की कीमत 1,24,999 रुपये से शुरू है।
और पढ़िए – Cyber Crime Alert! अनजान नंबर से आ रही WhatsApp Video Call हो सकती है खतरनाक! जानें बचाव का तरीका
Acer Swift Edge Specifications
स्विफ्ट एज लैपटॉप 4K OLED डिस्प्ले के साथ है। ये DCI-P3 कलर गैमट के 100 फीसदी को सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन मूवी-क्वालिटी विजुअल्स के लिए 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। ये एक हल्का लैपटॉप है जिसका वजन 1.17 किलोग्राम है।
कंपनी का कहना है कि इस लैपटॉप में बढ़ते साइबर हमलों से लड़ने के लिए माइक्रोसॉफ्ट प्लूटन सुरक्षा प्रोसेसर दिया गया है जो सीपीयू पर एक समर्पित हार्डवेयर चिप है।
एसर इंडिया के मुख्य व्यवसाय अधिकारी सुधीर गोयल का कहना है कि स्विफ्ट सीरीज के प्रोडक्ट्स ने लगातार पतली और हल्की कैटेगरी में अपना पहला स्थान प्राप्त किया है। ये एक नए एसर स्विफ्ट एज के साथ है जो यूजर को प्रदर्शन, सुरक्षा और स्थायित्व का आदर्श संयोजन प्रदान कर सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि “स्विफ्ट एज में सटीक रैखिक संरचनात्मक विशेषताएँ हैं जो लैपटॉप को एक फैशनेबल और प्रीमियम अनुभव देती हैं। यह नया लैपटॉप अपने शानदार सॉफ्टवेयर और सुरक्षा सुविधाओं की बदौलत बिजनेस अचीवर्स के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।” लैपटॉप एक अलॉय धातु से बना है जो सामान्य एल्यूमीनियम की तुलना मंय 20 प्रतिशत हल्का और दो गुना मजबूत है।
स्विफ्ट एज लैपटॉप एसर प्योरिफाइड वॉयस तकनीक से लैस है जो एआई शोर में कमी प्रदान करता है। इसके अलावा लैपटॉप में वाई-फाई 6ई का भी सपोर्ट मिलता है जो हाई-स्पीड फाइल शेयरिंग और स्मूथ 4K स्ट्रीमिंग प्रदान करता है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
16 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
19 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
20 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
23 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines