अगर आप लैपटॉप पर गेमिंग को एन्जॉय करते हैं तो एसर (Acer) ने अपने एडवांस्ड AI गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश किये हैं। कंपनी ने अपने गेमिंग लैपटॉप पोर्टफोलियो को बड़ा करते हुए Predator Helios Neo 16 AI और Predator Helios Neo 16S AI एडवांस्ड गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किये हैं। ये दोनों लैपटॉप क्रिएटर्स, गेमर्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किये हैं। एसर के मुताबिक ये बेहतर परफॉर्मेंस, AI फीचर्स, ब्राइट डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन से लैस हैं।
पावरफुल परफॉरमेंस
एसर के मुताबिक नए Helios Neo 16 AI में डेस्कटॉप क्लास परफॉर्मेंस मिलेगी। यह लैपटॉप अब 18.9mm स्लिम है और काफी बेहतर नजर आता है। परफॉरमेंस के इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर लगा है जो NVIDIA GeForce RTX 5070 Ti Laptop GPUs के साथ है। स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान यह लैपटॉप हैंग होने शिकायत नहीं करेगा।
ये लैपटॉप NVIDIA DLSS 4, 4th Gen Ray Tracing और Reflex 2 से लैस है जिसकी वजह से शार्प विसुअल, अल्ट्रा स्मूथ गेमिंग का मजा मिलता है। डिस्प्ले की बात करें तो Helios Neo 16 AI में 16 इंच का WQXGA IPS डिस्प्ले लगा है जो 240Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 16GB रैम और 2TB SSD हार्ड ड्राइव मिलती है।
लैपटॉप में एडवांस्ड कुलिंग सिस्टम दिया है और लैपटॉप को गर्म होने से बचाता है। यह AI फीचर्स से लैस है। लैपटॉप में डायनामिक 4 RGB कीबोर्ड दिया है लोग लाइटिंग के साथ है, और यह आपके गेमिंग के मजे को बढ़ा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Thunderbolt 4, HDMI 2.1, Killer DoubleShot Pro (Wi-Fi 6E + Ethernet)और USB टाइप-C की सुविधा मिलेगी।
कीमत और उपलब्धता
Acer के नए Predator Helios Neo 16 AI लैपटॉप की कीमत 2.30 लाख रुपये है जबकि Predator Helios Neo 16S AI लैपटॉप की कीमत 1.55 लाख रुपये है। एसर स्टोर, एसर ई–स्टोर, अमेजन, क्रोमा, फ्लिपकार्ट, रिलायंस और विजय सेल्स पर ये बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: 30 हजार से कम में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन, Vlogging के लिए हैं खास
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
2 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
7 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
9 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines