Most Affordable AI Laptop: लैपटॉप सेगमेंट में सबसे ज्यादा इनोवेशन एसर (Acer) की तरफ से ही होते हैं। स्मार्टफोन में AI का इस्तेमाल होने लगा है वहीं अब AI-पावर्ड लैपटॉप भी आने लगे हैं। एसर ने भी अपना सबसे किफायती AI लैपटॉप पेश किया है। इस लैपटॉप की कीमत 59,999 है। अगर आप इस लैपटॉप को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके टॉप फीचर्स बता रहे हैं और साथ ही यह भी बता रहे हैं कि क्या यह सच में एक दमदार AI लैपटॉप साबित होगा? एसर ने इस लैपटॉप को स्टूडेंट्स और फर्स्ट टाइम लैपटॉप खरीदने वालों के लिए डिजाइन किया है।
कितनी है कीमत ?
Aspire Go 14 को आप 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बिक्री के लिए यह लैपटॉप एसर के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन और ऑफ लाइन स्टोर्स पर मिलेगा। इसके अलावा एशिया की सबसे बड़ी IT मार्केट नेहरु प्लेस (दिल्ली) में भी यह लैपटॉप उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले और डिजाइन
Aspire Go 14 में 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले मिलता है और इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। डिस्प्ले काफी है और इसमें काफी शानदार कलर्स हैं। गेमिंग और मूवी देखते समय आपको काफी मजा आने वाला है। यह एक स्लिम और प्रीमियम लैपटॉप है। यह 17.5mm पतला है। एल्युमिनियम मेटल का इसमें इस्तेमाल हुआ है।इस लैपटॉप का वजन सिर्फ 1.5kg है।
प्रोसेसर और बैटरी
Acer के नये Aspire Go 14 AI लैपटॉप में Intel Core Ultra 7 H-series प्रोसेसर और Intel AI Boost NPU से दिया है। खास बात ये है कि Windows 11 में Microsoft के AI असिस्टेंट को आसानी से एक्सेस करने के लिए इसमें Copilot key भी दी गई है। इसमें कंटेंट को सर्च करने से लेकर समराइज करने में हेल्प मिलेगी। यह लैपटॉप 32GB तक RAM को सपोर्ट करता है और इसमें 1 TB की PCIe Gen 3 SSD स्टोरेज मिलती है। अगर आप कंटेंट बनाना पसंद करते हैं, ग्राफिक का इस्तेमाल करते हैं तो इसमें Intel Arc Graphics दिया गया है जो आपके काम को इजी बनाने में मदद करता है।
इसमें 55 Wh की 3-सेल बैटरी दी गई है। इसके साथ 65W का USB-C अडैप्टर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6,Bluetooth 5.2, HD वेबकैम, दो USB 3.2 Type-A पोर्ट्स, दो USB Type-C पोर्ट्स और एक RJ45 पोर्ट दिया गया है।
क्या खरीदना चाहिए ?
कम कीमत में खूब सारे फीचर्स देकर एसर ने इस लैपटॉप को वैल्यू फॉर मनी बना दिया है। यह आपके मुश्किल काम को आसानी से करने में सक्षम है। Acer का नया Aspire Go 14 AI आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Honor X9c: कितना दमदार है हॉनर का सबसे मजबूत स्मार्टफोन? खरीदने से पहले करें चेक
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines