---विज्ञापन---

गैजेट्स

Acer Aspire C27: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट बजट फ्रेंडली All-in-One PC, अब प्रोजेक्ट बनेगा आसानी से

इस समय मार्केट में कई ब्रांड्स के AIO उपलब्ध हैं। लेकिन इस समय Acer Aspire C27 आल इन वन पीसी काफी ट्रेंड में हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं एसर का ये नया पीसी कितना दमदार है?

Acer Aspire C27: जब से देश में Youtube और सोशल मीडिया का विस्तार हुआ है तभी से कंटेंट क्रिएटर्स की जैसे बाढ़ सी आ गई है। ऐसे में वीडियो एडिट करने से लेकर पोस्ट करने जैसे काम होते हैं। जो छोटी स्क्रीन वाले लैपटॉप में तो संभव नहीं है। ऐसे में All-in-one PC इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इस समय मार्केट में कई ब्रांड्स के AIO उपलब्ध हैं। लेकिन इस समय Acer Aspire C27 आल इन वन पीसी काफी ट्रेंड में हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं एसर का ये नया पीसी कितना दमदार है?

डिजाइन

---विज्ञापन---

एसर के एस्पायर C27 पीसी का डिजाइन बेहद प्रीमियम है। इसमें काफी अच्छी क्वालिटी देखने को मिलती है। यह स्लीक है। इसके राइट साइड में पोर्ट्स दिए है ताकि आप आसानी से एक्सेस कर सके। इसके आसानी से ऊपर-नीचे एडजस्ट और रोटेट किया जा सकता है। इसके फ्रंट में 3W के दो स्टीरियो स्पीकर्स वाला छोटा सा साउंडबार दिया है, लेकिन ऑडियो क्वालिटी काफी अच्छी है।

---विज्ञापन---

डिस्प्ले साइज़

Acer Aspire C27 में 27 इंच का फुल एचडी (1920×1080) IPS HD डिस्प्ले मिलता है। जो 3 साइड बैजेल लेस है। इस डिस्प्ले में कलर्स काफी रिच मिलते हैं। डिस्प्ले काफी काफी अच्छा है। यह 250 Nits के साथ आता है। वीडियो देखना, फोटो या गेमिंग के दौरान कोई शिकायत नहीं होगी। अगर आप इस पर एडिटिंग भी करते हैं तो व्यू काफी बेहतर मिलता है और आप आसानी से काम कर सकते हैं। डिस्प्ले को आप अपनी जरूरत के हिसाब ऊपर नीचे कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

प्रोसेसर और रैम

---विज्ञापन---

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Intel Core i5 की ताकत मिलती है। इसके CPU की स्पीड 3.3Ghz है। यह 1TB की इंटरनल SSD और 16GB रैम से लैस है। इसके साथ वायरलेस की-बोर्ड और माउस मिलेगा। खास बात ये है कि ये पूरी मशीन आपको वाइट कलर में मिलेगी। इसमें वीडियो कॉल के लिए 5MP का Webcam दिया है।

परफॉर्मेंस और कीमत

---विज्ञापन---

Acer Aspire C27 एक परफेक्ट PC है। यह बिना किसी रूकावट के बढ़िया काम करता है। इस सिस्टम पर वीडियो एडिट करने से लेकर फोटोशॉप और ग्राफिक्स का काम आसानी से होता है।  सिस्टम ना ही हैंग होता है और ना ही स्लो होता है।  यह एक हाई परफॉर्मेंस मशीन है। 16GB रैम के चलते मल्टीटास्किंग के दौरान भी Acer Aspire C27 काफी बढ़िया प्रदर्शन करता है। अमेजन इंडिया पर इस सिस्टम की कीमत 60,990 रुपये से शुरू होती है। यह लंबे समय तक आपका साथ निभा सकता है।

रेटिंग: 4.8/5

First published on: May 29, 2025 06:00 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

बनी कालरा (BANI KALRA) एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का एक्सपीरिएंस है। फिलहाल न्यूज़ 24 हिंदी में Deputy News Editor- Auto & Tech के तौर पर कार्यरत हैं। भारत के बेस्ट ऑटो शो और टेक शो के लिए इन्हें न्यूज़ एंड टेलीविजन (NT Awards) मिल चुका है। टोकोयो मोटर शो, चाइना मोटर शो, चाइना टेक शो और ऑटो एक्सपो को बड़े पैमाने पर कवर किया है। इंडिया के बेस्ट ऑटो-टेक जर्नलिस्ट में इनका नाम शुमार है। इन्हें निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड समीक्षा के लिए जाना जाता है। News 24 से पहले ये Rajasthan Patrika, ABP News, Jagran और P7 News के साथ काम कर चुके है।

Read More

Bani Kalra

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola