AC using Tips: गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल भी बढ़ जाता है। ऐसे में बिजली की खपत भी अधिक होने लगती है जिससे हर महीने का खर्चा भी बढ़ जाता है। हालांकि, तपती गर्मी में बिना एयर कंडीशनर के रहना भी मुश्किल है और ऐसे में एसी को यूज करना ही पड़ता है। मगर कुछ बातें हैं जिनका ध्यान रखकर हम एयर कंडीशनर से आने वाले अधिक बिजली बिल के मीटर को घटा सकते हैं। बस कुछ बातों का ख्याल रखना है और एसी चलाने के बाद भी बिजली की अधिक खपत नहीं हो सकेगी।
इन 3 बातों का रखें ध्यान
1. समय का रखें खास ध्यान- AC चलाने के दौरान समय का भी खास ध्यान रखें। अक्सर लोग रात के समय या सोते समय AC को चालू कर लेते हैं लेकिन वो घंटों तक चलता ही रहता है। कमरे में अच्छी खासी कूलिंग होने के बाद भी एसी चालू रहता है। इसलिए जरूरी है कि आप टाइम मोड का इस्तेमाल करें। एसी के इस फीचर की मदद से कुछ घंटे के टाइम के साथ एसी चलेगा फिर खुद बंद हो जाएगा जिससे न तो आपकी नींद खराब होगी और ना ही बिना वजह घंटों तक एसी चलेगा, जो बिजली की खपत को भी कम कर सकता है।
2. तापमान का रखें ख्याल- आप कितनी डिग्री पर एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं, ये भी बिजली की खपत कम या ज्यादा करने के लिए अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर कमरे को ठंडा करने को बिजली की खपत कम करने के लिहाज से एयर कंडीशनर को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाएं। इससे धीरे ही सही लेकिन कमरा ठंडा हो जाएगा और बिजली की खपत भी कम होगी। हालांकि, 16 से 10 डिग्री पर एसी चलाने से बिजली की खपत ज्यादा होती है।
3. अच्छी तरह से रूम रखें बंद- कमरे को अच्छी तरह से बंद करके रखें, ये एक सबसे जरूरी काम है। दरअसल, बार-बार कमरे के गेट को खोलने या बंद करने से ठंडक नहीं हो पाती है। इसलिए जरूरी है कि कमरे की खिड़कियां और दरवाजे अच्छी तरह से बंद हो। ऐसे में कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है और आपको घंटों तक एसी चलाकर भी नहीं रखना पड़ेगा। ऐसे में बिजली की खपत थोड़ी कम हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- AC और पंखा… दोनों को एकसाथ चलाना ठीक? जानें साथ होने के नुकसान और फायदे
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
4 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
4 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
5 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
21 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
23 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines