AC Using Tips For Reduce Electricity Bill: गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल अधिक बढ़ जाता है और फिर इसका असर हमें बिजली की बिल पर देखना पड़ता है। ऐसे में बिजली बिल के अधिक बढ़ने की चिंता रहती है, लेकिन तपती गर्मी में बिना AC के रहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में एकमात्र सॉल्यूशन ये ही है कि हम एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो उसे सही तरीके से करें। अगर AC को चलाने के टिप्स पर ही गौर कर लेंगे तो बिजली के बिल को कम करने में मदद मिल सकती है। यहां तक कि सरकारी की ओर से भी कहा जा चुका है कि कैसे बिजली का बिल AC चलाते समय भी कम किया जा सकता है।
AC के डिग्री से पड़ता है फर्क
भले ही कमरे को मिनटों में ठंडा करने के लिए एयर कंडीशनर जाना जाता है, लेकिन कम डिग्री करने से बिजली बिल ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप इस बात का खास ध्यान रखें कि एयर कंडीशनर कितनी डिग्री के साथ चला रहे हैं। आमतौर पर कमरे को ठंडा करने के लिए लोग 16 से 18 डिग्री सेल्सियस पर एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, जो कि बिजली बिल कम करने के लिहाज से सही नहीं है। इससे बिजली का बिल अधिक आता है।
कितने डिग्री सेल्सियस पर AC चलाना सही?
बिजली की बजट के लिहाज से एयर कंडीशनर को 20 से 24 डिग्री सेल्सियस पर चलाना चाहिए। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की ओर से भी हाल में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया है कि जल्द ही एयर कंडीशनर को 20 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच तय कर दिया जाएगा। AC निर्माता कंपनियां द्वारा ही एयर कंडीशनर को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस सेट करने की सलाह दी जाएगी। इसके पीछे की वजह बिजली की अधिक खपत को कम करना है।
ये भी पढ़ें- AC Cooling Tips: एयर कंडीशनर से ठंडी नहीं, आ रही है गर्म हवा? तो कर रहे हैं ये 3 गलतियां, जल्दी जानें
20 से 24 डिग्री पर चल रहे AC से कैसे होगा कमरा ठंडा?
16-18 डिग्री पर चल रहे एयर कंडीशनर से कमरा जल्दी से ठंडा हो जाता है, लेकिन अगर 20 डिग्री, 24 डिग्री या 28 डिग्री सेल्सियस पर AC चलाएंगे तो इससे कैसे कमरे को ठंडा किया जा सकता है? ये सवाल कई लोगों को परेशान कर सकता है। हालांकि, इसका सीधा जवाब धैर्य है। दरअसल, एसी को चलाने के दौरान तुरंत कमरे के ठंडे होने की चिंता न करें।
कुछ मिनट में 20 से 24 डिग्री पर चल रहा AC भी कमरे को ठंडा कर सकता है। कमरे का गेट बंद रखें और कोशिश करें कि रूम से बाहर हवा न जा रही हो और पंखे को भी बंद रखें। ऐसे में थोडी ही देर में कमरा ठंडा हो जाएगा और बिजली की बचत भी हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- AC और पंखा… दोनों को एकसाथ चलाना ठीक? जानें साथ होने के नुकसान और फायदे
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
38 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines