AC Using Mistakes: गर्मी हद से ज्यादा हो जाती है तो चाहकर भी हम एयर कंडीशनर को चलाए बिना नहीं रह पाते हैं। दिन भर कमरे को ठंडा करने के लिए AC चलाते हैं, लेकिन ठंडी-ठंडी हवा का महीने भर आनंद लेने के बाद जब बिजली का बिल हाथ में थमाया जाता है तो उसे देखकर एसी में भी पसीने आने लगते हैं। सरल भाषा में कहें तो एयर कंडीशनर को अधिक चलाने से बिजली का बिल भी बहुत ज्यादा आने लगता है। हालांकि, अगर कुछ बातों का ध्यान रखना जाए और कुछ गलतियों को करने से बचे तो बिजली बिल ज्यादा नहीं बल्कि कम आ सकता है। आइए जानते हैं कि एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी है?
ये है सबसे बड़ी गलती
एयर कंडीशनर कोई पंखा नहीं है जिसकी हवा आती हुई आप महसूस करें बल्कि इसकी कूलिंग को महसूस करना जरूरी है लेकिन कुछ लोग एयर कंडीशनर की कूलिंग को हद से ज्यादा तेज करने के लिए बहुत कम तापमान में एसी चालू रखते हैं। 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के साथ AC चलाने से एक बार को ठंडी-ठंडी हवा का एहसास तो करेंगे लेकिन इससे एयर कंडीशनर के कंप्रेसर और बिजली, दोनों पर अधिक भार पड़ता है जो बिजली बिल को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार भी है। इसलिए ध्यान रखें कि एयर कंडीशनर का तापमान हमेशा 24 डिग्री सेल्सियस हो जो जल्दी नहीं लेकिन कुछ मिनटों में कमरे को ठंडा कर देगा और बिजली की बचत भी हो सकेगी।
कमरे के हिसाब एयर कंडीशनर न लेना
एक कमरे में एयर कंडीशनर से ठंडक के लिए बहुत जरूरी है कि आप सही क्षमता यानी टन वाले AC का इस्तेमाल करें। अगर किसी बड़े कमरे के लिए कम टन वाला एयर कंडीशनर ले लेंगे तो जाहिर है कि वो पूरे कमरे में ठंडक पहुंचाने के लिए समय के साथ बिजली की खपत भी अधिक करेगा। बड़े एयर कंडीशनर को छोटे कमरे के लिए चुनेंगे तो बहुत जल्दी कमरा ठंडा हो जाएगा और घंटों तक एसी चलाकर भी नहीं करना पड़ेगा।
AC सर्विस न करवाना
एयर कंडीशनर जब तक चल रहा है तब तक हम बिंदास होकर चलाने लगते हैं लेकिन जब वो हवा देना बंद कर दे या गर्म हवा आने लगती है तब जाकर हमें एयर कंडीशनर की सर्विसिंग याद आती है। हालांकि, इस तरह की गलती करने से एयर कंडीशनर तो जल्दी खराब होता ही है और वो बिजली की खपत भी ज्यादा करने लगता है। समय-समय पर एसी की सर्विस जरूरी है और साल में दो बार तो ये जरूर करवाएं। इसके अलावा आप फिल्टर की सफाई खुद भी घर में करके जमी धूल और गंदगी को साफ कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
15 mins agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
17 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
18 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
20 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
22 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines