हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

AC Tips: मानसून के मौसम में खराब न हो जाए एयर कंडीशनर, बिजली बचत के साथ खराबी से बचाने के टिप्स

AC Tips: बढ़ती गर्मी के बीच अगर बरसाती मौसम आ जाए तो एयर कंडीशनर को गलत तरह से चलाने लगते हैं जिसका नतीजा ये होता है कि वो जल्दी खराब हो सकता है। इसके साथ ही बिजली खर्च भी अधिक बढ़ सकता है। ऐसे में कुछ टिप्स को अपनाना आपके लिए जरूरी है।

विज्ञापन
बरसात में कैसे करें AC का इस्तेमाल?

AC Tips for Monsoon: बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में एयर कंडीशनर का सही तरह से इस्तेमाल करना होगा। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो एयर कंडीशनर में खराबी हो सकती है। इतना ही नहीं, बिजली की अधिक खपत के लिए भी एयर कंडीशनर जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए आज हम आपको एयर कंडीशनर को मानसून के सीजन में इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो AC को खराब होने से बचा सकते हैं और बिजली की अधिक खपत को भी कम कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बरसाती मौसम सावधानी से चलाएं AC 

मानसून के मौसम में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आप किस मोड के साथ AC चला रहे हैं। सिर्फ मोड ही नहीं टेम्प्रेचर का भी ध्यान रखा होगा। गलत तरह के चयन से एयर कंडीशनर खराब हो सकता है।

बारिश के मौसम में कौन से मोड पर चलाएं AC?

बारिश हो रही है तो एयर कंडीशनर के मोड को चयन करने में कोई गलती न करें। इसके लिए एक रेनी मोड (Rainy Mode) होता है और इसका इस्तेमाल करना चाहिए। बरसात के मौसम में उमस बढ़ जाती है और इससे राहत के लिए एयर कंडीशनर के रिमोट में ड्राई मोड होगा, उसका इस्तेमाल करें। ये ऑप्शन ह्यूमिड लोकेशन मोड (Dehumidification Mode) से शो होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- AC Compressor Blast: नोएडा में फिर लगी एयर कंडीशनर से आग, कंप्रेसर फटने की ये होती हैं 3 वजह

बारिश के मौसम में AC का क्या तापमान रखें?

बरसाती मौसम में एयर कंडीशनर को 24 या 26 डिग्री के साथ ही रखें। इतने सेल्सियस तापमान के साथ AC का इस्तेमाल करेंगे तो बिजली की खपत भी कम होगी और एयर कंडीशनर पर भी कम लोड पड़ सकता है। इससे कमरे में ठंडक धीरे होगी लेकिन सारी उमस खत्म हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- AC चलाने पर आएगा बिजली बिल कम, सरकार ने लगाया ठप्पा! जानें कौन से टिप्स अपनाने जरूरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola