AC Tips and Tricks: गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि पंखा, कूलर तो दूर की बात है एयर कंडीशनर ने भी काम करना बंद कर दिया है। तपती गर्मी से बचने के लिए कई लोग AC का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कैसे और किस तरह से किया जाए इसके बारे में सही जानकारी नहीं रखते हैं। ऐसे में यूजर्स का एयर कंडीशनर समय से पहले या तो खराब हो जाता है या फिर ठंडी हवा की जगह गरम हवा फेंकने लगता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपका एयर कंडीशनर गरम हवा दे तो इससे बचने के लिए आपको 3 बातों का ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं कि AC को चलाने के दौरान कौनसी 3 गलतियां नहीं करनी चाहिए?
कभी टेम्परेचर कम तो कभी ज्यादा
इसमें कोई दोराय नहीं है कि AC की मदद से कमरे को ठंडा किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए AC को चलाने का सही तरीका पता होना जरूरी है। कई लोग गलत तापमान के साथ एसी चलाते हैं। जबकि, कुछ लोगों की आदत होती है कि वो AC का तापमान कभी कम तो कभी ज्यादा सेट करते रहते हैं। हालांकि, ऐसा करना आपके एसी के लिए सही नहीं है। इस तरह की गलती से एसी कम ठंडक करती है। Bureau of Energy Efficiency की बात करें तो एसी को लंबे समय तक चलाने के लिए आपको अपने AC का इस्तेमाल 24 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ करना चाहिए।
AC को धूप के संपर्क में रखना
अगर आपके पास एक विंडो AC है और उसे आपने अपनी खिलड़ी पर ऐसी जगह लगा रखा है जहां सीधी धूप पड़ती हो, तो इससे AC खराब हो सकता है। दरअसल, गर्म हवा फेंकने के पीछे का कारण AC का गलत जगह रखा होना भी हो सकता है। कोशिश करें कि जहां आपने AC लगा रखा है वहां सीधी धूप न पड़ती हो। इससे आपका AC भी खराब नहीं होगा और कमरे में ठंडक भी बनी रहेगी।
बार-बार AC ऑन और ऑफ करना
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपने घर का एसी कभी बंद तो कभी चालू करते हैं। बिजली बचत करने के चक्कर में बार-बार AC को ऑन या ऑफ करना सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे AC पर बुरा असर पड़ता है और फिर आपका AC गर्म हवा देने के अलावा कुछ ही दिनों में खराब होने लगता है। अगर लंबे समय तक AC को चलाना चाहते हैं तो बेहतर है कि कमरे का गेट बंद करें और AC को एक तापमान में कुछ देर चलाएं। इसके बाद एसी को बंद करके आप पंखा चालू कर सकते हैं। इससे आपकी बिजली की बचत होगी और AC खराब होने से भी बच सकेगा।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
3 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
4 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
7 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines