AC Tips and Tricks: देश के कई हिस्सों में इन दिनों झमाझम बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इस उमस भरी गर्मी से सिर्फ और सिर्फ AC ही बचा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि AC को लंबे समय तक सही तरह से चलाने के लिए स्टेबलाइजर लगाना कितना जरूरी है? वैसे तो मार्केट में आज कई तरह के AC आ गए हैं, जिसमें नॉन इन्वर्टर AC और इन्वर्टर AC शामिल हैं।
खास बात यह है कि ये AC इनबिल्ट स्टेबलाइजर फीचर के साथ आते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग स्टेबलाइजर पर अलग से खर्च करने की जगह इनबिल्ट स्टेबलाइजर फीचर वाला AC खरीद लेते हैं, लेकिन अगर आप सच में चाहते हैं कि आपका AC सालों साल अच्छे से काम करता रहे तो इसके साथ अलग से Stabilizer जरूर लें..
AC को सुरक्षित रखता है Stabilizer
बिजली की सप्लाई में अक्सर वोल्टेज में फ्लक्चुएशन होता रहता है। स्टेबलाइजर इस वोल्टेज को स्टेबल रखता है, जिससे आपके AC को होने वाले नुकसान का खतरा कम हो जाता है। जब बिजली की सप्लाई में अचानक बदलाव होता है, तो स्टेबलाइजर इसे स्टेबल कर देता है और आपके एसी को सुरक्षित रखता है। इससे आपके एसी की उम्र भी बढ़ जाती है और आपको बार-बार मरम्मत करवाने की जरूरत नहीं पड़ती।
ये भी पढ़ें : Google Pay, Phonepe, Paytm पर मिलने वाले फ्री कूपन का मिलेगा पैसा, जानिए कैसे?
क्या हर AC के लिए स्टेबलाइजर जरूरी?
इन्वर्टर AC: इन्वर्टर AC वोल्टेज फ्लक्चुएशन को बेहतर तरीके से हैंडल करते हैं। इसलिए इनके लिए स्टेबलाइजर की जरूरत कम होती है।
नॉन-इन्वर्टर AC: नॉन-इन्वर्टर AC वोल्टेज फ्लक्चुएशन को उतने अच्छे से हैंडल नहीं कर सकते। इसलिए इनके लिए स्टेबलाइजर लगाना बेहतर होता है।
स्टेबलाइजर लगाने के फायदे
- यह आपके AC को वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचाता है।
- यह कंप्रेसर को नुकसान पहुंचने से रोकता है।
- यह आपके AC की उम्र को बढ़ा सकता है।
- कुछ स्टेबलाइजर बिजली की बचत करने में भी मदद करते हैं।
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
18 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
20 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
22 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines