AC Service Tips and Tricks: सर्दियां लगभग जा चुकी हैं और दिन में तेज गर्मी पड़ने लगी है। कुछ ही दिनों में मौसम और भी ज्यादा गर्म हो जाएगा जिसके बाद सड़कों पर लोग बर्थ-डे गिफ्ट की तरह पैक होकर घूमते दिखाई देंगे। हालांकि इस भयंकर गर्मी में फिर सभी की जुबान पर बस एक ही नाम होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं AC की। आज बहुत से लोगों के घर में AC यानी एयर कंडीशनर लगा हुआ है, लेकिन इसे ऑन करने से पहले कुछ तैयारी जरूर कर लें नहीं तो आपका AC खराब भी हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
पहले करवाएं सर्विसिंग
AC ऑन करने से पहले इसकी सर्विस जरूर करवा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका एयर कंडीशनर पूरे सीजन बंद था, जिसकी वजह से इसमें कई दिक्कतें आ सकती हैं। लंबे वक्त से AC बंद रहने के कारण उसके आउटडोर यूनिट में कचरा फंसा हो सकता है। ऐसी स्थिति में जब आप AC को बिना सर्विस करवाए ऑन करते हैं तो उससे कई पार्ट्स डैमेज भी हो सकते हैं। जो काम 500 -1000 रुपये में हो सकता था उसके लिए बाद में आपको हजारों रुपये का चूना भी लग सकता है। इसलिए आप ऐसी गलती न करें।
ये भी पढ़ें : OnePlus Nord CE 4 को इस तरह खरीदें सस्ते में
बिना सर्विस के AC ऑन कर रहे हैं तो करें ये काम
हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि सर्विस करने वाला रोज मीठी गोली देकर लटकाता रहता है। ऐसे में अगर आप AC ऑन करने का मन बना ही चुके हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद ही AC को ऑन करें। सबसे पहले तो AC के फिल्टर को साफ कर लें। इसके बाद आउटडोर यूनिट की अच्छे से जांच करें। ध्यान से देखें कि कहीं कोई कचरा तो नहीं फंसा है या फिर कोई तार कटा तो नहीं है। इसके बाद AC को ऑन करें।
सभी पार्ट्स करें चेक
इसके अलावा AC को ऑन करने से पहले ये भी ध्यान रखें कि AC का कोई पार्ट टूटा या डैमेज तो नहीं हो गया है। इन सभी चीजों की जांच करने के बाद आप AC को ऑन कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि जैसे ही आपको वक्त मिले तो तुरंत ही AC की सर्विस करवा लें। इसके अलावा जब भी लंबे वक्त के बाद AC ऑन करें तो कूलिंग को तुरंत ऑन न करें। कुछ देर AC को नॉर्मल अपने हिसाब से चलने दें।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
8 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
12 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
15 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
15 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
16 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines