भीषण गर्मी में लोग राहत पाने के लिए सबसे ज्यादा AC का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि AC घंटों चलने के बाद भी कमरा पूरी तरह ठंडा नहीं हो पाता. ऐसे में लोग समझते हैं कि शायद AC में कोई खराबी है या फिर गैस कम हो गई है. हालांकि, हर बार समस्या मशीन में नहीं होती, बल्कि कई बार छोटी-छोटी सेटिंग्स और इस्तेमाल का तरीका ही Cooling को प्रभावित करता है, जिसकी वजह से कमरा देर तक गर्म महसूस होता रहता है.
यह भी पढ़ें: मार्केट में आ गया AC का भी बाप! बिना बिजली घर रहेगा ठंडा, जानिए क्या है Nescod टेक्नोलॉजी
सही जानकारी से हो सकता है रूम मिनटों में ठंडा
ज्यादातर लोग AC Remote में दिए गए कई जरूरी फीचर्स का सही इस्तेमाल ही नहीं कर पाते, कुछ लोग सिर्फ Temperature कम करके सोचते हैं कि कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा, जबकि Remote में मौजूद अलग-अलग Modes और Settings Cooling को पूरी तरह बदल सकते हैं. यही वजह है कि AC सही होने के बावजूद भी मनचाही ठंडक नहीं मिलती, अब सवाल यह है कि आखिर Remote की कौन-सी Settings कमरे को मिनटों में Shimla जैसा Cool बना सकती हैं.
इन बटन से तुरंत ठंडा होगा रूम
- अगर AC चलाने के बाद भी रूम ठंडा नहीं हो रहा है, तो आप रिमोट में दिए गए ‘टर्बो बटन’ का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस मोड को ऑन करने से एसी ट्रेम्प्रेचर को कम कर देता है और ज्यादा कूलिंग देने लगता है, ताकि रूम कम वक्त में ठंडा हो जाए.
- कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए आर रिमोट में दिए गए स्विंग मोड को ऑन जरूर करें, इससे पूरे कमरे में AC की हवा फैलती है और रूम जल्दी ठंडा होता है.
- रूम जल्दी ठंडा करने के लिए जरूरी है कि आप एसी के साथ-साथ हल्की स्पीड में सीलिंग फैन भी चलाएं. अक्सर लोग सोचते हैं कि फैन चलाने से रूम गर्म रहेगा और बिजली का बिल भी ज्यादा आएगा. लेकिन अगर आप कम स्पीड में सीलिंग फैन चलाएं, तो बिजली खपत बहुत कम होगी.
- इन सबके अलावा कुछ आदतों से भी रूम को जल्दी ठंडा किया जा सकता है, जैसे एसी चलाते वक्त बार-बार गेट खोलने से बचना, पर्दों को सही से लगाना, एसी की टाइम पर सर्विस कराते रहना.
यह भी पढ़ें: Google Down: अचानक डाउन हुआ गूगल! हजारों यूजर्स को दिखा ‘Server Error’ मैसेज
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
4 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
6 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
8 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
21 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines