AC Maintenance Tips : मानसून की दस्तक के साथ ही गर्मी से राहत अब मिलने लगी है। साथ साथ इस साल तेज गर्मी के कारण एयर कंडीशनर फटने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं।आपको बता दें जब एसी के आउटडोर यूनिट को घर के बाहर रखा जाता है और सीधे सूरज की रोशनी उस पर पढ़ती है, तो कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जैसे की शॉर्ट सर्किट से विस्फोट होना। अब जब गर्मी कम हो गई है और मानसून शुरू हो गया है तो आउटडोर यूनिट से जुड़ी लापरवाही खतरनाक हो सकती है। एसी के आउटडोर यूनिट को बाहर धूप में छोड़ने और बारिश के संपर्क में आने से भी बड़ी क्षति हो सकती है। आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या समस्याएं आपको आ सकती हैं और उनसे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
शॉर्ट सर्किट का खतरा
बारिश का पानी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में जा सकता है, जिससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इससे न सिर्फ एसी खराब होता है, बल्कि आग लगने का भी खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें :- AC का फिल्टर साफ करते टाइम कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां? अभी जान लें सही तरीका
कंप्रेसर पर जंग
पानी और नमी के संपर्क में आने से कंप्रेसर और आउटर बॉडी के हिस्से खराब हो सकते हैं, जिससे वह खराब हो सकते है या उनकी काम करने की क्षमता कम भी हो सकती है।
इलेक्ट्रिकल इन्सुलेशन समस्याएं
पानी और नमी इलेक्ट्रिकल इन्सुलेशन को खराब कर सकते हैं, जिससे लीकेज, करंट और बिजली के झटके का खतरा बढ़ सकता है।
प्रदर्शन खराब हो जाता है
एक खुला कंप्रेसर लगातार धूल के संपर्क में रहता है, जो इसके पंख और कॉइल को ब्लॉक कर देता है, जिससे एसी की ठंडा करने की क्षमता कम हो जाती है।
AC Maintenance Tips: बारिश में एसी के कंप्रेसर को कैसे बचाएं?
छाया का प्रयोग करें
कंप्रेसर को बारिश से बचाने के लिए शेड कवर का उपयोग करें। यह कंप्रेसर को नमी और पानी से बचाएगा। ध्यान रखें कि कंप्रेसर पूरी तरह से पैक न हो, अन्यथा यह फट सकता है।
यह भी पढ़ें :-बाहर बरसात, अंदर उमस? तो AC को इस टेंपरेचर और मोड के साथ करें यूज; कमरा हो जाएगा Cool-Cool
वर्षा से बचाव के लिए स्थापना
एसी कंप्रेसर को ऐसे लगाएं कि वह दीवार से थोड़ा ऊंचा हो और नीचे पानी जमने का खतरा न हो, क्योकि ऐसे में पानी में करंट आने का खतरा बढ़ जाता है।
नियमित रखरखाव करें
यह सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर कंप्रेसर का निरीक्षण करें कि कोई जंग या टूट फूट तो नहीं है,और अगर कोई समस्या आपको दिखती है तो उसका तुरंत समाधान करें।
प्लग और कनेक्शन पर ध्यान दें
एसी के प्लग और कनेक्शन को वाटरप्रूफ करें और सुनिश्चित करें कि उनमें पानी न जाए।वरना आपको करंट लग सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
31 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines